Jaipur: फार्म हाउस से लौट रहे थे जयपुर, टैंकर हादसे की चपेट में आए रिटायर्ड IAS करणी सिंह... बेटियों के DNA से मौत की पुष्टि

हादसे की चपेट में आकर पूर्व IAS करणी सिंह राठौर की मौत हो गई। पहले उनके शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। उनकी बेटियों के DNA सैंपल से उनके मौत की पुष्टि हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former IAS Karni singh rathore died in Jaipur Tanker Blast
Former IAS Karni singh rathore died in Jaipur Tanker Blast | Image: X, PTI

Jaipur Tanker Blast News: शुक्रवार, 20 दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर भयंकर हादसे से दहल गई। हादसे के भयावह मंजर ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। दुर्घटना में 14 लोग मौत के मुंह में समा गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। वहीं, भीषण हादसे में एक रिटायर्ड IAS करणी सिंह राठौड़ की मौत की भी पुष्टि हुई है।

हादसे की चपेट में आकर पूर्व IAS करणी सिंह राठौर की मौत हो गई। पहले उनके शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद उनकी बेटियों के DNA सैंपल से उनके मौत की पुष्टि हुई।

कैसे हादसे का शिकार हुए पूर्व IAS करणी सिंह? 

जानकारी के अनुसार पूर्व IAS अधिकारी जयपुर में रह रहे थे। वह शुक्रवार (20 दिसंबर) की सुबह अपने भांकरोटा फार्म हाउस से जयपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार भी हादसे की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद से ही करणी सिंह राठौड़ का फोन बंद आ रहा था। परिवारवालों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद उनकी लास्ट लोकेशन पता लगाई गई। इस दौरान उनकी आखिरी लोकेशन घटनास्थल पर ही मिली।

Advertisement

घटनास्थल पर जले वाहनों के चेचिस नंबर से मालूम चला कि कार करणी सिंह ही की थी। शव की पहचान करने के लिए उनकी बेटियों के डीएनए सैंपल से जांच की गई। तब पूर्व IAS करणी सिंह राठौड़ की मौत की पुष्टि हुई।

कई किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की गूंज

हादसा तब हुआ, जब एक ट्रक ने LPG टैंकर को टक्कर मार दी थी। इससे लगी आग ने करीब वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था। दिल दहलाने वाली घटना भांकरोटा में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई थीं। आग का कोहराम कैसा था इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ब्लास्ट की गूंज घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

Advertisement

बिछिया से हुई पत्नी के शव की पहचान, फूट-फूटकर रोया पति

हादसे के बाद इससे निकली दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं। दुर्घटना में मारे गए लोगों में राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल अनीता मीणा भी शामिल हैं। वह बच्चों के लिए खाना बनाकर स्लीपर बस में ड्यूटी के लिए निकली थीं। इस दौरान वह भी हादसे का शिकार हो गईं।

अनीता के पति उन्हें बस में बैठाकर गए थे। उनके शव की पहचान पति ने पैरों की बिछिया से की। हादसे में अनीता का आधा शरीर और पैर ही बचा था, जिसे बाद उनके पति कन्हैयालाल ने पैरों में पहनी बिछियों से पहचाना। इस दौरान वह फूट-फूटकर रो पड़े। 

यह भी पढ़ें: 'मैं हार गई... कैंसर तुम जीत गए', विवेक पंगेनी के निधन से टूट गईं हैं सृजना सुबेदी, कलेजा चीर देगा ये VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड