BREAKING: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 3 मासूम की दर्दनाक मौत

जयपुर के हीरापुरा इलाके में 200 फीट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 बच्चों को मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jaipur Road Accident
Jaipur Road Accident | Image: Republic

राजस्थान के जयपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। हीरापुरा 200 फीट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रोला सड़क किनारे बैठे परिवार को रौंद डाला। हादसे में 3 मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक बेहद तेज गति से आ रहा था। अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा डाला। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। 

3 बच्चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर 

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ACP अमीन हसन ने बताया, "यह सुबह करीब 9 बजे की घटना है। एक ट्रेलर जो दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। एक परिवार जिसमें दंपत्ति और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, वह गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। तीनों बच्चों की मौत हो गई है और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

 ट्रक चालक मौके से फरार

हादसा अजमेर-जयपुर हाईवे पर दो सौ फीट बत्ती के पास हुआ है। ट्रक चालक घटना के बाद फरार है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाशी शुरू कर दी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: चारपाई से बांधा, लगाया बिजली करंंट और..., पत्नी ने दी पति को खौफनाक सजा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड