चारपाई से बांधा, फिर लगाया बिजली करंंट, डंडे से मार-मारकर..., पत्नी ने दी पति को रूह कंपा देनी वाली सजा; रची ये खौफनाक साजिश

फतेहपुर में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पति की जान लेने के लिए महिला ने खौफनाक साजिश रच डाली। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fatehpur domestic violence
पत्नी ने दी पति को रूह कंपा देनी वाली सजा | Image: X/Republic

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपनी पति के साथ हैवानियत की सारें हदें पार कर दी। पति की जान लेने के लिए महिला ने खौफनाक साजिश रच डाली, मगर उसे सफलता नहीं मिली। अब पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। वहीं, गंभीर हालत में घायल पति का कानपुर में इलाज चल रहा है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

फतेहपुर में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। मलवां थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति को जिंदा जलाने के मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब औंग थाना क्षेत्र में पत्नी पर पति की हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने पहले पति के सिर पर डंडों से कई बार हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। फिर उसे चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगाया गया।

डंडे से मारकर फोड़ा सिर

गंभीर हालत में घायल पति को कानपुर रेफर किया गया है। पूरा मामला औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव की हैं, जहां एक पत्नी पर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक संजीव तिवारी हलवाई का काम करते हैं और रोज की तरह काम खत्म कर घर लौटे थे। आरोप है कि घर में घुसते ही पत्नी रन्नो देवी ने डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया।

पत्नी ने दी पति को खौफनाक सजा

परिजनों का कहना है कि इसके बाद संजीव को चारपाई से बांध दिया गया और सिर पर लगातार डंडों से वार किए गए। पत्नी यहीं नहीं रुकी, पति की हत्या की नीयत से उसके शरीर में बिजली का करंट भी लगाया गया। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए। संजीव चारपाई से बंधे तड़प रहे थे और उनके शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ था। परिजनों ने किसी तरह बिजली का तार हटाया और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

पति की हालत गंभीर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत बेहद गंभीर देखते हुए पहले जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया। फिलहाल संजीव जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मलवां थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना में पति की मौत हो गई थी। अब औंग थाना क्षेत्र में सामने आई इस वारदात ने एक बार फिर जिले में सनसनी फैला दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं लोगों के बीच चर्चा और चिंता का विषय बनी हुई हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: गिरिबाला के वॉइस सैंपल और समर्थ के लैपटॉप का पासवर्ड लेगी CBI

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड