फाल्टा में कैसे हो गया बड़ा खेला? TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ CM सुवेंदु की तारीफ की, तो भड़की टीएमसी कहा- कुछ लोग झुक जाते हैं...

Falta Re-Polling: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान कर दिया है, जो एक चौंकाने वाला फैसला है। अब पार्टी ने इसे जहांगीर का निजी निर्णय बताया है।

Follow : Google News Icon  
Jahangir Khan Falta Re-Polling Mamata Banerjee
फाल्टा में कैसे हो गया बड़ा खेला? भड़की टीएमसी | Image: Social media

West Bengal Jahangir Khan: बंगाल में 21 मई को फाल्टा सीट पर होने वाले पुनर्मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुनावी मैदान से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। वोटिंग से करीब 48 घंटे पहले टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान कर दिया है।

जहांगीर खान द्वारा फाल्टा सीट से उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रतिक्रिया आई है। पार्टी ने एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट डालते हुए लिखा कि 'जहांगीर खान द्वारा फाल्टा पुनर्चुनाव से हटने का निर्णय उनका निजी निर्णय है, न कि पार्टी का।' टीएमसी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बीजेपी से लेकर चुनाव आयोग पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

जहांगीर खान का निजी निर्णय है- टीएमसी 

फाल्टा सीट पर  21 मई को पुनर्मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान द्वारा उम्मीदवारी वापस लेते ही पार्टी ने एक पोस्ट में लिखा कि 'जहांगीर खान द्वारा फाल्टा पुनर्चुनाव से हटने का निर्णय उनका निजी निर्णय है, न कि पार्टी का।'

पार्टी ने आगे कहा '4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से अकेले फाल्टा एसी में हमारे 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है, उन्हें बंद कर दिया गया है और दिनदहाड़े धमकी देकर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जबकि बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद चुनाव आयोग आंखें मूंद रहा है।'

Advertisement

टीएमसी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

इस बीच पोस्ट के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप भी लगाया। एक्स पोस्ट पर लिखा 'चुनाव में दबाव के बावजूद, हमारे कार्यकर्ता अडिग हैं और भाजपा द्वारा एजेंसियों और प्रशासन के माध्यम से फैलाई जा रही धमकियों का लगातार विरोध कर रहे हैं। हालांकि, कुछ अंततः दबाव के आगे झुक गए और चुनाव मैदान से हट गए। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पश्चिम बंगाल और दिल्ली दोनों जगह बांग्ला विरोधी भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।'

जहांगीर ने क्यों वापस ली उम्मीदवारी?

जहांगीर ने उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कहा 'मैं फाल्टा का बेटा हूं और मेरा उद्देश्य फाल्टा में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना और इसका अधिकतम विकास करना है। मेरा सपना था 'सोनार फाल्टा'। हमारे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी फाल्टा के लोगों के लिए एक विशेष पैकेज उपलब्ध करा रहे हैं, इसी कारण मैं अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। मैंने फाल्टा के विकास और शांति के हित में अपनी उम्मीदवारी वापस ली है।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'पहले डिटेक्ट फिर डिलीट और अब डिपोर्ट का टाइम आ गया, ये सब नहीं चलेगा; आपको भुगतना पड़ेगा', बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी की दहाड़
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड