'पहले डिटेक्ट फिर डिलीट और अब डिपोर्ट का टाइम आ गया, ये सब नहीं चलेगा; आपको भुगतना पड़ेगा', बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी की दहाड़

CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राजधानी कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'मैं झुकने वाला आदमी नहीं हूं, भाजपा के मुख्यमंत्री पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगे।

Follow : Google News Icon  
Suvendu Adhikari
'पहले डिटेक्ट फिर डिलीट और अब डिपोर्ट का टाइम आ गया-CM सुवेंदु अधिकारी | Image: ANI

CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभालते ही सुवेंदु अधिकारी एक्शन में हैं। वो हर दिन नए फैसले ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ अवैध घुसपैठियों को लेकर लगातार बोलते नजर आ रहे हैं। इस बीच बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‘पहले डिटेक्ट फिर डिलीट और अब डिपोर्ट का टाइम आ गया है।’

जनसभा को संबोधित करते हुए कोलकाता के पार्क सर्कस में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस पर हुई पत्थरबाजी पर नाराजगी भी जताई है। उन्होंने कहा 'अगर पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी करेगा, तो उनकों सबक सीखने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगा।'

डिटेक्ट-डिलीट और अब डिपोर्ट का टाइम आ गया-CM सुवेंदु

कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा 'मैं झुकने वाला आदमी नहीं हूं। भाजपा के मुख्यमंत्री पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगे। भाजपा सरकार देश को सुरक्षित रखेगी। पहले उन्हें (अवैध घुसपैठियों को) मतदाता सूची में पाया गया, फिर उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया। अब समय आ गया है कि उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाए।'

पत्थरबाजों को शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी

अवैध घुसपैठियों को बंगाल की धरती से निकालने के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी पुलिस पर हुई पत्थरबाजी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा 'अगर पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी करेगा, तो उनको सबक सीखने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगा।' आपको बता दें कि राजधानी में 17 मई की दोपहर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई थी, जिसमें  पुलिस वाले घायल हुए थे।

Advertisement

कोलकाता में हुई थी पत्थरबाजी

गौरतलब है कि कोलकाता के पार्क सर्कस में रविवार, 17 मई की दोपहर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई थी, जिसमें तीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान सहित करीब 10 पुलिस वाले घायल हुए थे।

इस घटना के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा 'अब से बंगाल से गुंडागर्दी का सफाया किया जाएगा। यह संदेश सभी तक पहुंचना चाहिए कि यह सरकार कार्रवाई करने के लिए आई है। 
आगे उन्होंने कहा 'पत्थरबाजी करना या धार्मिक नारों का दुरुपयोग करके माहौल खराब करना, इनमें से किसी भी हरकत को बंगाल में किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी PA मर्डर केस: CBI को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर राजकुमार सिंह मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड