16 जुलाई को होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, संबित पात्रा ने किया निरीक्षण; लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई को होने जा रही है, इसलिए जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने बीजेपी सांसद संबित पात्रा पहुंचे, सत्यबाड़ी ओवरब्रिज और NH-316 का उन्होंने निरीक्षण किया। जानें यात्रा को लेकर क्या कुछ खास तैयारी चल रही है? पढ़ें पूरी खबर 

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
16 जुलाई को होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, संबित पात्रा ने दी जानकारी
16 जुलाई को होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, संबित पात्रा ने दी जानकारी | Image: Republic

Jagannath Rath Yatra 2026 Update: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सत्यबाड़ी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रशासन की व्यवस्थाओं को भी देखा। इसके बाद  संबित पात्रा ने कहा कि 'महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई को होनी है। पूरा प्रशासन ये सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहा है कि ये कार्यक्रम आसानी से संपन्न हो, इसके लिए मैं प्रशासन का धन्यवाद करता हूं।'

यात्रा में लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल 

भुवनेश्वर और पुरी को जोड़ने वाले NH-316 पर लाखों श्रद्धालु यात्रा करने वाला हैं। सांसद ने बताया कि हाईवे के एक छोटे हिस्से पर पानी जमा होने की शिकायत थी। NHAI अधिकारियों को सूचित करने पर तुरंत काम शुरू कर दिया गया। फिलहाल उस जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा बाकी सब कुछ ठीक है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए इंतजाम

संबित पात्रा ने सत्यबाड़ी ओवरब्रिज साइट का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया, उन्होंने निर्माण कार्य की तेज गति पर संतोष जताया। इस ओवरब्रिज के पूरा होने से रथ यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और भक्तों को सुविधा मिलेगी।

रथ यात्रा की सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद 

रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सांसद संबित पात्रा ने कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बतादें भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचते हैं, इसलिए इंतजाम भी उसी स्तर के होने जरूरी है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की तीनों रथों की शानदार यात्रा हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करती है। इस बार 16 जुलाई को रथ यात्रा शुरू होने वाली है। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मिलकर इसे यादगार बनाने में जुटे हैं। संबित पात्रा ने सभी भक्तों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान ने पैसे के लिए फिर फैलाए हाथ, वर्ल्ड बैंक देगा इतना फंड

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड