'BJP को अकेले रोकना असंभव, सत्ता में आने के लिए...', UP चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा बयान, गठबंधन की ओर किया ईशारा; मगर रख दी बड़ी शर्त

यूपी की आगामी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक दाव खेलते हुए विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर दिया है। ओवैसी ने माना है कि कोई भी पार्टी BJP को अकेले दम पर रोक नहीं सकती।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। सियासी हलचल बढ़ रही है और जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि यूपी में BJP को अकेले दम पर रोकना असंभव है। इसके साथ ही ओवैसी ने विपक्षी दलों को गठबंधन के लिए खुला ऑफर भी दिया है। मगर इसके लिए उन्होंने कुछ शर्त भी रखी है।

यूपी की आगामी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक दाव खेलते हुए विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर दिया है। ओवैसी ने साफ-साफ कहा है कि वो BJP को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने की स्पष्ट इच्छा जाहिर की है। उन्होंने माना है कि किसी भी पार्टी के लिए अकेले दम पर बीजेपी को रोकने संभव नहीं है।

BJP को आप अकेले नहीं रोक सकते-ओवैसी

उत्तर प्रदेश चुनाव में गठबंधन की संभावना पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बने। अगर कोई और भी नहीं चाहता कि बीजेपी सरकार बनाए तो वो हमसे बात कर सकता है। बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए हम आपके साथ काम करने को तैयार हैं। लेकिन ये समझना जरूरी है कि बीजेपी को आप अकेले नहीं रोक सकते। ये बात हमने बिहार में भी कही थी और मेरी बात सही भी निकली।

ओवैसी ने बिहार चुनाव का किया जिक्र

बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा, राजद या कांग्रेस, लेकिन सभी सीपीआई और कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से हमने कहा था, "कृपया हमें छह सीटें दें।" लेकिन वे नहीं माने। ओवैसी ने दावा किया कि AIMIM का संगठन उत्तर प्रदेश में काफी मजबूत हो गया है। पार्टी का नेतृत्व जमीनी स्तर से उभरा है और नेताओं का जमीन से गहरा जुड़ाव है। पार्टी अपनी ओर से कड़ी मेहनत कर रही है। हम किससे बातचीत कर रहे हैं या नहीं यह अलग बात है, लेकिन हम अपना काम जारी रखेंगे।'

Advertisement

गठबंधन का दिया खुला ऑफर

यूपी चुनाव को लेकर ओवैसी ने दोहराया, 'अगर आप बीजेपी को रोकना चाहते हैं तो आएं और हमसे बात करें।' हम आपके साथ काम करने के लिए तैयार हैं। अब, यदि वे नहीं चाहते तो कोई बात नहीं। उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है कि कौन भाजपा को रोकना चाहता है और कौन उसे सफल होने में मदद करना चाहता है।'

यह भी पढ़ें: राहुल के कार्यक्रम में PM मोदी की मां के अपमान पर भड़के CM योगी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड