मौसम के बिगड़ते मिजाज का पता लगाएगा 'नॉटी बॉय', ISRO ने सफलतापूर्वक किया लॉन्च

ISRO News: मौसम का बिगड़ते मिजाज का पता लगाने के लिए 'नॉटी बॉय' को इसरो ने लॉन्च कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India has successfully launched its GSLV-F14/INSAT-3DS from SDSC-SHAR, Sriharikota.
भारत ने SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा से अपना GSLV-F14/INSAT-3DS सफलतापूर्वक लॉन्च किया | Image: ISRO

ISRO News: मौसम का बिगड़ते मिजाज का पता लगाने के लिए 'नॉटी बॉय' को इसरो ने लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इस रॉकेट को 'जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल' (GSLV) के नाम से जाना जाता है।

मिशन का उद्देश्य क्या है?

मिशन का उद्देश्य मौजूदा उपग्रहों इनसैट-3डी और इनसैट-3डीआर को उन्नत मौसम संबंधी जानकारियों के लिए निरंतर सेवाएं प्रदान करना, मौसम पूर्वानुमान, भूमि व महासागर सतहों की निगरानी कर आपदा संबंधी चेतावनियां देना, उपग्रह सहायता प्राप्त अनुसंधान और बचाव सेवाएं प्रदान करना है।

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से शनिवार को पूर्व-निर्धारित समय शाम 5:35 बजे इस रॉकेट को लॉन्च किया गया। इससे पहले शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई थी।

लगभग 20 मिनट की उड़ान के बाद, 2,274 किलोग्राम वजन वाले उपग्रह भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इनसैट) को जीएसएलवी रॉकेट से अलग किए जाने की उम्मीद है।

Advertisement

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के विभिन्न विभाग जैसे भारत मौसम विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र और विभिन्न एजेंसियों और संस्थानों को बेहतर मौसम पूर्वानुमान और मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए इनसैट-3डीएस द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा से लाभ मिलेगा। सूत्रों ने कहा कि इनसैट-3डीएस का जीवन काल लगभग 10 वर्ष होने की उम्मीद है।

S Somnath ने क्या कहा?

इसरो चीफ ने कहा- 'मुझे मिशन GSLV-F14 INSAT-3DS की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। अंतरिक्ष यान को बहुत अच्छी कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। हमने यह भी नोट किया कि वाहन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम का हिस्सा रहे सभी लोगों को बधाई।'

Advertisement

(इनपुटः PTI)

ये भी पढ़ेंः पिता, भाई, रिश्तेदार...किसी को नहीं छोड़ा, आपसी विवाद में शख्स ने कर दी परिवार के 12 लोगों की हत्या

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड