'आतंकी शहरों पर वार कर सकते हैं, हमारी आत्माओं पर नहीं...', Delhi Blast पर इजरायल PM नेतन्याहू ने जताया दुख, कहा- आतंक को अंधकार में धकेल देंगे
Delhi Blast: देश विदेश के कई नेताओं ने दिल्ली ब्लास्ट पर भारत का साथ दिया है। लाल किला ब्लास्ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली विस्फोट पर अपना दुख जताया है। उन्होंने कहा-'आतंक हमारे शहरों पर वार कर सकता है, लेकिन वह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता'।
- भारत
- 3 min read

Delhi Blast: 10 नवम्बर, 2025 सोमवार को देर शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए बम धमाके में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जन से अधिक कॉग घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकी हमले को लेकर दुनिया भर के नेताओं ने भारत का साथ देने का वादा किया है और अपना-अपना दुख भी व्यक्त किया है। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपना दुख जताया है और भारत के साथ अटूट रिश्ते को याद दिलाया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने X पर लिखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग भी किया है और भारत के वीरों के नाम संदेश भी दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ भी व्यक्त की है। उन्होंने भारत-इजरायल संबंधों के बारे में भी जिक्र किया है।
भारत के साथ खड़ा है इजरायल
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बारे में जिक्र करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने X पर लिखा है कि 'प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के वीर नागरिकों के नाम, सारा और मैं, तथा समस्त इजराइल, पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। इस दुःख की घड़ी में इजराइल आपके साथ मजबूती से खड़ा है'। आगे वो लिखते हैं कि 'भारत और इजरायल प्राचीन सभ्यताएँ हैं जो शाश्वत सत्यों पर आधारित हैं'।
'आतंक शहरों हमला कर सकते हैं, आत्मा पर नहीं'-नेतन्याहू
11 नवम्बर को हुए लाल किला मेट्रो ब्लास्ट पर दुख जताते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू X पर आगे लिखा है कि 'आतंक हमारे शहरों पर वार कर सकता है, लेकिन वह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता। हमारे राष्ट्रों का प्रकाश हमारे शत्रुओं के अंधःकार को मात देगा।
इजरायली विदेश मंत्री ने भी जताया दुख
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस संदेश से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों देशों के बीच रिश्ता कितना मजबूत है। बेंजामिन ने भारत के साथ रिश्ते को दर्शाते हुए कहा कि भारत और इजराइल प्राचीन सभ्यताएँ हैं जो शाश्वत सत्यों पर आधारित हैं'। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने दिल्ली ब्लास्ट पर दुख जताया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है।