दिल्‍ली से लेकर रांची तक, 8 जगहों पर छापेमारी... ISIS का आतंकी आफताब गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है। देश भर से आठ से ज्‍यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
terrorists
Representational Image | Image: Republic

दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है। देश भर से आठ से ज्‍यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी आफताब मुंबई का रहने वाला है। रांची में भी एक संदिग्ध आतंकवादी, असहर दानिश, गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS, और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि रांची पहले भी आतंकियों के नेटवर्क का अड्डा बन चुका है। शहर से पहले भी संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस की तरफ से पूरे इलाके की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध के साथ कोई और तो नहीं था।

लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रह रहा था आतंकी

गिरफ्तार आतंकी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज में कमरा लेकर रह रहा था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को इस आतंकी के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद झारखंड एटीएस के साथ समन्वय स्थापित कर लॉज में छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।

Advertisement

कमरे से केमिकल बरामद

दिल्ली पुलिस के स्पेसल सेल को लॉज के कमरे की जांच के दौरान कई आपत्तिजनक चीजे बरामद हुई है। स्पेशल सेल के द्वारा कुछ केमिकल, आपत्तिजनक दस्तावेज और नक्शे आदि बरामद किए गए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को मिले इनपुट पर यह रेड की गई है। जो भी दस्तावेज बरामद हुई है, जांच के बाद उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की जरूरी फाइलें राख, 3000 से ज्यादा कैदी फरार, बैंक में लूट...नेपाल में बेकाबू प्रदर्शनकारी किसी की सुनने को नहीं तैयार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड