अपडेटेड 14 August 2025 at 13:26 IST
India Vs Pakistan : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने वाला है? इन तीन वजह से लगाए जा रहे कयास
क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने वाला है? पिछले 48 घंटे में पाकिस्तान के तीन बड़े बयान सामने आए हैं। सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद पाकिस्तान तड़प रहा है। क्या पानी के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ सकता है?
- भारत
- 4 min read

India Pakistan Conflict : भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की आजादी के बाद से आपसी संबंध हमेशा से तनावपूर्ण रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई थी। माना जा रहा था कि सैन्य झड़प बड़े युद्ध का रूप ले सकती हैं, लेकिन पाकिस्तान मुंह की खाकर सीजफायर की भीख मांगने लगा। हाल के दिनों में दोनों देशों के नेताओं और सेना प्रमुखों के बयानों ने एक बार फिर युद्ध की आशंका को हवा दी है।
10 से 12 अगस्त 2025 के बीच पाकिस्तान की ओर से तीन प्रमुख बयान आए हैं, जिनमें परमाणु धमकी से लेकर युद्ध की चेतावनी तक दी गई। पिछले 48 घंटे में पाकिस्तान के पहले सेना प्रमुख असीम मुनीर की परमाणु हमले की गीदड़भभकी, फिर बिलावल भुट्टो की जंग को लेकर धमकी और उसके बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीब की गीदड़भभकी। ये तीन बयान क्या ये संकेत देता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ने वाली है?
भारत-पाक युद्ध की बात कहां से उठी?
दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के संकेत पिछले दिनों कुछ बयानों से मिलते हैं। IIT मद्रास में भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का एक बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि अगला युद्ध जल्द हो सकता है। हमें उसी के मुताबिक तैयारी करनी होगी और इस बार हमें ये लड़ाई मिलकर लड़नी होगी।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के इस बयान के बाद पिछले 3 दिनों में पाकिस्तान की तरफ से 3 बड़े बयान आए, जिसमें सीधे तौर पर युद्ध की धमकी दी गई। सबसे पहले 10 अगस्त को ही अमेरिका से भारत के सिंधु जल संधि स्थगित होने पर पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर ने कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाएगा, तो हम उसे 10 मिसाइलों से नष्ट कर देंगे। इसके साथ साथ ही उन्होंने परमाणु की धमकी देते हुए कहा कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे।
Advertisement
इसके अगले दिन पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि अगर भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित रखा, तो पाकिस्तान के पास जंग के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। इसके अगले दिन 12 अगस्त को पाक पीएम शहबाज शरीफ ने भी गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत, पाकिस्तान से एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता। अगर ऐसा करने की कोशिश की तो पाकिस्तान ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।
सिंधु जल संधि का विवाद युद्ध की जड़?
अब सवाल ये है कि क्या ये बयान वास्तव में युद्ध की ओर इशारा कर रहे हैं और क्या सिंधु जल संधि का विवाद ही युद्ध की जड़ है? 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) हुई थी। जिसके तहत छह नदियों का पानी बांटा गया। पूर्वी नदियों रावी, ब्यास और सतलुज का पानी भारत को और पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चेनाब का पानी पाकिस्तान के हिस्से आया। पाकिस्तान की 80% कृषि और 23% अर्थव्यवस्था इन नदियों पर निर्भर है।
Advertisement
22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि को स्थगित कर दिया। इस फैसले से पाकिस्तान में जल संकट की आशंका बढ़ गई, और वहां के नेता बौखला उठे हैं। भारत का कहना है कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।
युद्ध की संभावना कितनी?
भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों में सैन्य तैयारियां तेज हैं। भारत ने ड्रोन स्क्वाड्रन बढ़ाए है, एंटी-ड्रोन सिस्टम विकसित किए, तीन अपाचे हेलीकॉप्टर खरीद एयरबेस पर तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा 11-12 अगस्त 2025 को पोरबंदर और ओखा में नौसेना अभ्यास भी हुआ। वहीं पाकिस्तान ने चीनी हथियारों की खरीद बढ़ाई है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में उसके हथियार भारतीय हथियारों के सामने मिट्टी साबित हुए थे।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कमजोर है, जो युद्ध को लंबा खींचना मुश्किल बनाती है। दोनों देशों को बीच पूर्ण युद्ध की संभावना कम है, क्योंकि दोनों परमाणु शक्तियां हैं और अंतरराष्ट्रीय दबाव इसे रोक सकता है। हालांकि, सीमित संघर्ष या सीमा पर झड़पें बढ़ सकती हैं। इतिहास बताता है कि दोनों देशों के बीच 1947, 1965, 1971, 1999 हुए युद्ध में पाकिस्तान को बहुत मार पड़ी। अगर युद्ध हुआ, तो पाकिस्तान का फिर से बुरी तरह पिटना तय है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 August 2025 at 13:26 IST