BRICS Summit 2026: क्या बीमार हैं शी जिनपिंग या कुछ और? PM मोदी ने बीच में भाषण रोक पूछा चीनी राष्‍ट्रपति का हाल, डिनर में भी नहीं हुए थे शामिल

ब्रिक्स समिट में बात शुरू करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थोड़ी देर के लिए रुके क्योंकि उन्हें लगा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग असहज महसूस कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Is it okay? PM modi pauses BRICS speech to check on Xi Jinping in viral moment
BRICS Summit 2026: क्या बीमार हैं शी जिनपिंग या कुछ और? PM मोदी ने बीच में भाषण रोक पूछा चीनी राष्‍ट्रपति का हाल, डिनर में भी नहीं हुए थे शामिल | Image: ANI

ब्रिक्स समिट में बात शुरू करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थोड़ी देर के लिए रुके क्योंकि उन्हें लगा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग असहज महसूस कर रहे हैं। पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति के साथ आए अनुवादक से पूछा, "क्या वह ठीक हैं?" उन्होंने कुछ देर बाद फिर से यही सवाल पूछा। हालांकि, तुरंत यह पता नहीं चल पाया कि शी क्यों असहज महसूस कर रहे थे। कुछ सेकंड बाद चीनी राष्ट्रपति ने सिर हिलाया, जिसके बाद पीएम मोदी ने अपना भाषण फिर से शुरू किया।

यह एक छोटी सी घटना हो सकती है, लेकिन यह दोनों नेताओं के बीच अच्छे तालमेल को बताने के लिए काफी है। जब दोनों देशों के संबंध सहज नहीं हैं, ऐसे समय में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति के प्रति व्यक्तिगत चिंता काफी कुछ बताती है। शी की इस असहजता के पीछे क्या कारण था इस पर चीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि बाद में चीनी राष्ट्रपति ब्रिक्स देशों के नेताओं के लिए पीएम मोदी द्वारा आयोजित गाला डिनर में शामिल नहीं हुए।

थकान हो सकती है एक वजह!

हालांकि शी जिनपिंग ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत में हिस्सा लिया। डिनर में उनकी अनुपस्थिति ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया। चीन या भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन एक सूत्रों का कहना है कि जिनपिंग थक गए थे और आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे। आपको बता दें कि वे शनिवार सुबह जल्दी चीन से निकले और दोपहर के आसपास दिल्ली पहुंचे। शिखर सम्मेलन दोपहर 2 बजे के आसपास शुरू हुआ, जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Advertisement

आखिरी बार कहां हुई थी मुलाकात

ब्रिक्स समिट शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने भारत मंडपम में शी जिनपिंग का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर के मशहूर 1,212 खंभों वाले कॉरिडोर की तस्वीर के सामने हाथ मिलाया। इसके बाद पीएम मोदी को शी को उस कॉरिडोर की अहमियत और बनावट के बारे में बताते हुए देखा गया।

Advertisement

बता दें कि तमिलनाडु में पीएम मोदी और शी की पिछली बार भारत में अक्टूबर 2019 में मुलाकात हुई थी। 2024 से भारत-चीन रिश्तों में सुधार आया है दोनों देशों ने सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं और नई दिल्ली ने चीनी निवेश से जुड़े नियमों में भी ढील दी है।

इसे भी पढ़ें- स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव, साथ चलने पर बल...भारत मंडपम में PM मोदी ने BRICS लीडर्स को दिए संबोधन में कही ये बड़ी बातें

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड