अपडेटेड 13 March 2026 at 10:11 IST
Iran Israel War: 'खून का बदला खून, हर मौत का लेंगे हिसाब, ट्रंप को...', ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने राष्ट्र के नाम पहले संबोधन में क्या-क्या कहा?
ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने देश के नाम अपना पहला आधिकारिक संदेश जारी किया। खामेनेई ने साफ कर दिया कि खून का बदला खून से लिया जाएगा।
- भारत
- 3 min read

ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को देश के नाम अपना पहला आधिकारिक संदेश जारी किया। नए सर्वोच्च नेता के संदेश को ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक न्यूज एंकर ने पढ़कर सुनाया,साथ ही स्क्रीन पर मोजतबा खामेनेई की तस्वीर भी दिखाई गई। मोजतबा ने अपने पहले संदेश में साफ कर दिया कि खून का बदला खून से लिया जाएगा। इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही है कि इजरायल और अमेरिका के हमले में मोजतबा खामेनेई बुरी तरह घायल हो गए हैं।
पिताअयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा ने पहली बार सार्वजनिक बयान जारी किया। देश के नाम अपने पहले संदेश में खामेनेई ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी बड़ी बात कही। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग पर ईरान का रुख और देश के लिए आगे क्या योजना है, यह भी बताया। उन्होंने ईरानियों से आपसी एकता बनाए रखने की अपील की है।
ईरानी शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा-खामेनेई
ईरान के सर्वोच्च नेता ने साफ कर दिया कि ईरान हर हमलें का कड़ा जवाब देगा और जवाबी हमला करने में नहीं हिचकिचाएगा। ईरानी शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि हमें शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। खून का बदला खून से लेंगे " खामेनई ने आगे कहा कि ईरानी लोगों की भी इच्छा है जवाबी कार्रवाई जारी रही।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या बोले खामेनेई?
मोजतबा खामेनेई ने साफ कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद रखा जाना चाहिए और इसे दबाव के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "प्रिय लड़ाकों भाइयों, जनता की मांग है कि एक असरदार और अफसोस पैदा करने वाला जवाबी कार्रवाई जारी रहे। होर्मुज की खाड़ी को बंद करने का तरीका भी जरूर इस्तेमाल होता रहना चाहिए।"
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि अन्य मोर्चे भी खोले जा सकते हैं, जहां दुश्मन कम अनुभवी और कमजोर होगा। अगर जंग के हालात बने रहते हैं तो जरूरत के हिसाब से उन्हें एक्टिवेट किया जाएगा। खामेनेई ने अपने बहादुर लड़ाकों और बलों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने दुश्मन के हमलों के बावजूद देश की रक्षा की और दुश्मन की मंशा को नाकाम किया।
अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी
खामेनेई ने कहा कि अमेरिकी-इजरायली बमबारी से प्रभावित आम नागरिकों से दिल से संवेदना है और ईरान दुश्मन के एसेट्स को उसी स्तर पर नष्ट करेगा।उन्होंने शहीदों का बदला लेने की कसम खाई और कहा कि मारे गए हर ईरानी का खून व्यर्थ नहीं जाएगा। खाड़ी देशों के खिलाफ हमले जारी रखने की बात भी दोहराई गई और अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करने या हमलों का सामना करने की चेतावनी दी गई।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 10:11 IST