कामख्या मंदिर के पुजारी की भविष्यवाणी और 'ग्यारस' का संयोग... 10 महीने बाद वापस लौटा राजा रघुवंशी! परिवार में खुशियों का माहौल

Raja Raghuvanshi- Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी के परिवार में पिछले 10 महीने से मातम पसरा था, वहां अब आखिरकार खुशियों ने दस्तक दी है। परिवारवालों का दावा है कि 10 महीनों बाद उनका 'राजा' लौट आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
raja raghuvanshi murder case
राजा रघुवंशी मामला | Image: Instagram

Raja Raghuvanshi news: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। 9-10 महीने पहले राजा की हत्या से जिस परिवार में मातम पसरा था, वहां आखिरकार अब खुशियों ने दस्तक दी है। उनके बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसे एक गजब के संयोग और पुजारी की भविष्यवाणी के चलते घरवाले 'राजा' की वापसी ही मान रहे हैं। मां उमा रघुवंशी भावुक होते हुए कह रही हैं कि उनका बेटा लौट आया है।

ग्यारस के दिन हत्या, उसी दिन बच्चे का जन्म

राजा रघुवंशी की भाभी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद घर में खुशियों का माहौल है। दिलचस्प बात ये है कि बच्चे का जन्म ग्यारस के दिन दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या ग्यारस के दिन ही दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर हुई थी। ऐसे में इस संयोग को राजा के परिवारवाले किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे।

पुजारी ने की थी ये भविष्यवाणी

भाई विपिन ने बताया है कि राजा की तेहरवीं के दिन कामाख्या मंदिर के पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा का दोबारा इसी परिवार में जन्म होगा। पुजारी ने कहा था कि राजा की मौत सामान्य रूप से नहीं हुई, उसकी हत्या की गई थी। इसलिए राजा का इसी परिवार में लौटना तय है। विपिन का कहना है कि आखिरकार पुजारी की भविष्यवाणी सही साबित हुई।

मां बोली- मेरा राजा लौट आया…

ऐसे में बच्चे के जन्म से परिवार खुशियां मना रहा है। मां उमा रघुवंशी ने कहा कि जो बच्चा हुआ है, वो राजा जैसा दिखता है। 10 महीने में राजा हमारे घर वापस लौटकर आ गया है। परिवारवाले नवजात को 'राजा' कहकर भी पुकार रहे हैं। मां बताती हैं कि जब वे बच्चे को उसके नाम से पुकारती हैं, तो ऐसा लगता है कि मानो वो सबको पहन रहा हो। मां इसे भोलेनाथ का आशीर्वाद बताती हैं।

Advertisement

क्या था मामला? 

राजा रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी थी। 11 मई को उनकी शादी सोनम से हुई थी। शादी के बाद 20 मई को राजा और सोनम हनीमून मनाने मेघालय गए थे, जहां उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके साथियों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची। उसने राजा को हनीमून के बहाने धोखे से शिलॉन्ग ले जाकर मारा डाला। मामले ने पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

सोनम और राज कुशवाहा फिलहाल जेल में बंद हैं। राजा का परिवार अब भी न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहा है। वे इस हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है, जिससे आरोपियों को जल्द सजा मिल सके।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Corona Cicada Variant: कोरोना के नए वेरिएंट ने फिर दुनिया को डराया, 23 देशों में फैला 'सिकाडा'; भारत को कितना खतरा?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड