MP: प्रेमी ने प्रेमिका और उसके भाई को मारी गोली, खुद को भी की आत्महत्या, 3 की मौत से इंदौर में सनसनी
इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के स्वामीनारायण मंदिर में एक युवक ने एक युवक और युवती को गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं खुद ने भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
- भारत
- 2 min read
सत्य विजय सिंह
Madhya Pradesh: इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के स्वामीनारायण मंदिर में एक युवक ने एक युवक और युवती को गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं खुद ने भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के स्वामीनारायण मंदिर परिसर का है। बताया जा रहा है कि स्वामी नारायण मंदिर परिसर में स्नेहा जाट और उसका मौसेरा भाई दीपक जाट दर्शन करने के लिए आए हुए थे, तभी वहां स्नेहा जाट का दोस्त अभिषेक भी वहां पर पहुंचा और तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान अभिषेक ने अपने पास मौजूद एक पिस्टल निकाली और दीपक और स्नेहा पर फायर कर दिया, अभिषेक ने गोली इतनी पास से चलाई की दीपक और स्नेहा को बचने का भी समय नहीं मिला और दोनों की मौके पर मौत हो गई।
प्रेमी ने प्रेमिका और उसके भाई को मारी गोली, खुद को भी की आत्महत्या
Advertisement
उनको जमीन पर पड़ा हुआ देख अभिषेक तुरंत वहां से निकाला और सामने ही मौजूद एक कैंटीन में गया और वहां पर पानी पिया।उसके बाद उसने भी मौजूद पिस्टल से खुद को गोली मार ली। वहां मौजूद कुछ लोगों ने भंवरकुआ पुलिस को सूचना दी।
प्रेमिका और उसके भाई की मौके पर ही मौत
Advertisement
पुलिस के मुताबिक दीपक और स्नेहा की स्पॉट पर ही मौत हो गई थी और अभिषेक को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां अभिषेक की भी मौत हो गई । पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि दीपक बीए का छात्र था और स्नेहा के साथ मंदिर में दर्शन करने आया था। पूर्व में स्नेहा की बातचीत अभिषेक से थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह बातचीत नहीं कर रही थी। इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों अभिषेक से मिलने आए थे।
इंदौैर का रहने वाला था अभिषेक
इसी दौरान नाराजगी में अभिषेक ने इस तरह के घटनाक्रम को अंजाम दे दिया। सवाल ये भी है कि आचार संहिता के दौरान अभिषेक के पास पिस्टल कहां से आई? युवती इंदौर की रहने वाली है और दीपक आगर मालवा का रहने वाला है। घटनाक्रम को अंजाम देने वाला अभिषेक भी इंदौर में ही रहता है।