महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के आरोपी अकील खान की खुली क्राइम कुंडली, डकैती समेत 10 केस दर्ज, अब NSA के तहत होगा एक्शन

Australian Cricketers Harrased in Indore: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों संग छेड़छाड़ का आरोपी अकील खान आदतन अपराधी निकला। उस पर लूट, डकैती, छेड़छाड़, हत्या के प्रयास के कुल 10 केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं वो जेल में 10 साल सजा भी काट चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indore Australian Cricketers Harrasment Case accused criminal record
Indore Australian Cricketers Harrasment Case accused criminal record | Image: AP, ANI

Indore Australian Cricketers Harrasment Case: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों संग छेड़छाड़ मामले के आरोपी अकील खान उर्फ नाइट्रा की पूरी कुंडली सामने आ गई है। अकील कोई आम मनचला नहीं बल्कि एक आदतन अपराधी निकला। वो पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर छेड़छाड़, लूटपाट, डकैती के कुल 10 केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं अकील 4 महीने पहले जेल से 10 साल की सजा काटकर बाहर आया था।

महिला वर्ल्ड कप 2025 चल रहा है। शनिवार, 25 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मैच खेला गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों के साथ बाइक सवार एक शख्स ने छेड़खानी की कोशिश की। पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी अकील खान को गिरफ्तार कर लिया।

10 साल जेल में सजा काट चुका है आरोपी अकील

अब अकील खान की क्राइम कुंडली सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला अकील आदतन अपराधी हैं। वो इंदौर का लिस्टेड बदमाश हैं। आरोपी पहले भी कर चुका है छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा अकील उर्फ नाइट्रा लूट, डकैती जैसी कई घटनाओं में शामिल रह चुका है। 

अकील पर लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, ड्रग्स तस्करी और अवैध शराब तस्करी के 10 गंभीर अपराध दर्ज हैं। वो 4 साल पहले ही जेल से बाहर आया है। अकील ने 10 साल की सजा काटी है। वो उज्जैन में पुलिस जवानों से रायफल भी छीन चुका है। इतना ही नहीं आरोपी ने पेरोल के दौरान पिछले साल एक युवक युवती पर चाकू से हमला किया और छेड़छाड़ भी की थी।

आरोपी पर NSA के तहत होगी कार्रवाई

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि CM मोहन यादव की सरकार ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अकील के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे जिससे भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत ना कर सके। आरोपी अकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई होगी। इसके अलावा उसका सार्वजनिक जुलूस भी निकाला जाएगा ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।

Advertisement

मैच खेलने आईं ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों से उस वक्त छेड़छाड़ हुई, जब वे होटल रेडिसन ब्लू से कैफे जा रही थीं। आरोपी अकील ने दो विदेशी क्रिकेटरों का पीछा किया और एक को गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। पुलिस गिरफ्त में आरोपी अकील के ​हाथ पैर टूटे नजर आए और वो लगड़ाता दिखा।  

यह भी पढ़ें: Maharashtra: सतारा में लेडी डॉक्टर से रेप के आरोपी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने किया सरेंडर, आत्महत्या मामले में दूसरी गिरफ्तारी

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड