Maharashtra: सतारा में लेडी डॉक्टर से रेप के आरोपी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने किया सरेंडर, आत्महत्या मामले में दूसरी गिरफ्तारी

Satara Lady Doctor Suicide Case: महाराष्ट्र के सतारा में लेडी डॉक्टर आत्महत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी प्रशांत बनकर को पकड़ा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra, Satara Lady Doctor Suicide Case
Maharashtra, Satara Lady Doctor Suicide Case | Image: Republic

Maharashtra doctor Suicide Case: महाराष्ट्र के सतारा में लेडी डॉक्टर आत्महत्या मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपी PSI गोपाल बदने ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। वो सुसाइड के बाद से ही फरार चल रहा था।

मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी प्रशांत बनकर को पकड़ा था। प्रशांत उस घर के मकान मालिक का बेटा है, जहां डॉक्टर रहती थी। वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और मुंबई में जॉब करता है। पीड़िता ने हाथ से लिखे सुसाइड नोट में इन्हीं दो लोगों का नाम लिखा था।

PSI गोपाल बदने ने किया सरेंडर 

सतारा के एसपी तुषार दोशी ने PSI गोपाल बदने की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने सतारा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदने से करीब एक घंटे तक कड़ी पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी को आज (26 अक्टूबर) दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बीड की रहने वाली और सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने सतारा जिले में स्थित एक होटल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने कई बार उससे रेप किया। वहीं बनकर ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सतारा जिले के फलटण में बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है।

Advertisement

शनिवार (25 अक्टूबर) को पुणे से गिरफ्तार आरोप प्रशांत बनकर को सतारा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  

CM फडणवीस ने कहा- किसी को बख्या नहीं जाएगा

सतारा की इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है। एक युवा डॉक्टर ने आत्महत्या करने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा। यह बहुत दुखद है। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी... ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना बहुत गलत है।"

Advertisement

मामले की जांच के दौरान कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हथेली पर लिखे नोट के अलावा 4 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें एक सांसद और उसके PA का नाम है। साथ ही मृतका डॉक्टर ने सुसाइड से पहले एक आरोपी को फोन किया था और मैसेज से बात भी की थी। दोनों के बीच क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं है।

पीड़िता का परिवार कर रहा इंसाफ की मांग

परिवार ने पुलिस और राजनीतिक दबाव की बात कहते हुए बताया कि पीड़िता को गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।  मृतका के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह बहुत उज्जवल और महत्वाकांक्षी थी, लेकिन कार्यस्थल पर हो रहे उत्पीड़न के कारण मानसिक तनाव में थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या को चुना। महिला डॉक्टर ने आत्महत्या से दो दिन पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी शिकायत भी दी थी।

यह भी पढ़ें: जिंदगी रही तो मिलेंगे, नहीं तो ऊपर मुलाकात होगी...जब आजम खान को सताने लगा था बेटे की मौत का डर; बोले- आज भी यादों में जिंदा जेल की वो रात

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड