इंडोनेशियाई भी निकले हिंदी गाने के दीवाने! राष्ट्रपति भवन में गाया 'कुछ-कुछ होता है' गाना, दिल छू लेगा VIDEO

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रपति भवन में भव्य भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्रुप सॉन्ग गाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indonesian delegation sang Kuch Kuch Hota Hai
Indonesian delegation sang Kuch Kuch Hota Hai | Image: x

Indonesian Delegation Sang Kuch Kuch Hota Hai: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार, 25 जनवरी को उनके सम्मान में भोज रखा गया था। इस अवसर पर भोज के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई उस पल का आनंद उठाने पर मजबूर हो गया।

अपनी पहली राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रपति भवन में भव्य भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्रुप सॉन्ग गाया। इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड सॉन्ग 'कुछ-कुछ होता है' गाया। इस गाने को गाकर इंडोनेशियाई डेलीगेशन ने पूरी महफिल लूट ली। उनके गाने को सुन भवन में मौजूद हर कोई झूमने लगा। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जो दिल छू लेने वाला है।

इंडोनेशियाई डेलीगेशन ने अपने सुर से बांधा समां

समाचार एजेंसी एएनआई के जारी किए वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति भवन में सभी भोज का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान इंडोनेशियाई डेलीगेशन 'कुछ-कुछ होता है' गाना गा रहा है। उनके द्वारा गाया गया यह गाना मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। इस गाने को अपनी आवाज में गाकर इंडोनेशियाई डेलीगेशन ने राष्ट्रपति भवन में समां बांध दिया।

राष्ट्रपति सुबियांतो के सम्मान में रखा गया भोज

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। ऐसे में राष्ट्रपति सुबियांतो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे हैं। ऐसे में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया गया था।

Advertisement

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी ने कहा था कि हम गणतंत्र दिवस के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का स्वागत भी किया।

भारत-इंडोनेशिया के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और इंडोनेशिया ने शनिवार को रक्षा विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला में संयुक्त रूप से काम करने, द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाने और समुद्री सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच व्यापक वार्ता के बाद स्वास्थ्य, समुद्री सुरक्षा, संस्कृति और डिजिटल स्पेस के क्षेत्रों में सहयोग के लिए कम से कम पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ 76th Republic Day Parade LIVE: कर्तव्य पथ से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, 76वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में उत्साह

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड