अपडेटेड 18 June 2025 at 19:16 IST
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का नहीं खुला गेट, आधे घंटे तक पूर्व CM भूपेश बघेल भी फंसे रहे, यात्रियों में अफरा-तफरी
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 6312 का गेट करीब 40 मिनट तक लॉक रहा। इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधायक चातुरी नंद भी यात्रा कर रहे थे।
- भारत
- 2 min read

IndiGo flight door stuck : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंगलवार को दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6312 का गेट तकनीकी खराबी के कारण लॉक हो गया। लाख कोशिशों के बाद भी फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुला। इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चतुरी नंद और महापौर मीनल चौबे के साथ कई VIP और सैकड़ों यात्री यात्रा कर रहे थे।
मंगलवार (17 जून 2025) को दिल्ली से आई इंडिगो फ्लाइट 6E 6312 ने दोपहर 2:25 बजे सुरक्षित लैंड हुई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण गेट करीब 30-40 मिनट तक नहीं खुल पाया। ये आधा घंटा प्लाइट में यात्रा कर रहे यात्रियों पर बहुत भारी गुजरा। हाल के विमान हादसों के बाद गेट लॉक होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तकनीकी टीम ने करीब 40 मिनट बाद जैसे-तैसे गेट खोला और सभी यात्री सुरक्षित उतरे।
क्यों नहीं खुला गेट?
महापौर मीनल चौबे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट ने रायपुर में सुरक्षित लैंडिंग की थी। क्रू मेंबर्स को केबिन स्क्रीन पर गेट खोलने से जुड़ा कोई सिग्नल नहीं मिला। तकनीकी खराबी के कारण डिस्प्ले में पायलट से गेट खोलने की परमिशन नहीं मिली। इस वजह से यात्री करीब 40 मिनट तक प्लाइट में अंदर ही फंसे रहे और स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो गई थी।
नहीं आया ऑफिशियल बयान
बहुत मेहनत के बाद एयरपोर्ट स्टाफ और इंजीनियर्स ने किसी तरह गेट को खोला। इस घटना को लेकर इंडिगो ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। आपको बतादें, आए दिन विमानों से जुड़े हादसे सामने आ रहे हैं। हाल ही में अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने के बाद यात्रियों को डर सताने लगा है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 June 2025 at 19:09 IST