अपडेटेड 23 July 2025 at 16:52 IST

Breaking: अहमदाबाद से दीव के लिए जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले लगी आग

अहमदाबाद से दीव जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ के वक्‍त आग लग गई। हालांकि समय रहते यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Follow : Google News Icon  
Indigo Flight
Indigo Flight | Image: @IndiGo6E

अहमदाबाद से दीव जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ के वक्‍त आग लग गई। हालांकि समय रहते यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया, '23 जुलाई 2025 को अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-7966 में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला। मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए पायलटों ने अधिकारियों को सूचित किया और विमान को बे में वापस ले गए। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा।

इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और उन्हें राहत देने के लिए विभिन्न विकल्प दिए हैं। एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें आरामदायक सेवा दी जाए। उन्हें रिफ्रेशमेंट, अगली उपलब्ध फ्लाइट में सीट या पूरा रिफंड जो भी विकल्प वो चुनें, हम देने को तैयार हैं।

इसी हफ्ते इंडिगो में दूसरी बार हुआ ऐसा

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कुछ ही दिन पहले गोवा से इंदौर जा रही इंडिगो की एक और फ्लाइट में भी लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी सामने आई थी। हालांकि उस विमान को भी सुरक्षित लैंडिंग करवा दी गई और कंपनी ने उस फ्लाइट की भी पूरी तकनीकी जांच कराने की बात कही है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि आखिर तकनीकी खराबी की वजह क्या थी और कहीं मेंटेनेंस में कोई चूक तो नहीं हुई थी।

इसे भी पढ़ें- इंजेक्शन ले लो गोरी हो जाओगी...रिश्‍तेदार देते थे ताने, नौकरानी का मिलता था रोल; पंचायत की खुशबू भाभी ने बंया किया दर्द

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 16:29 IST