IndiGo crisis: '138 में से 137 डेस्टिनेशन पर ऑपरेशन शुरू', एयरलाइन के CEO ने फ्लाइट, रिफंड पर दिया बड़ा अपडेट
IndiGo Crisis Update: इंडिगो की फ्लाइटें पिछले 6 दिनों से हजारों की संख्या में कैंसिल हो चुकी हैं। इससे देश और विदेश के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई इसे एयरलाइन की मनमानी बता रहा है तो कोई हाल ही में बनाए गए नियम का हवाला दे रहा है। हालांकि, इसकी जांच के भी आदेश दिए जा चुके हैं।
- भारत
- 3 min read

IndiGo Crisis Update: इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल संकट का आज छठवां दिन है। पिछले 5 दिनों में देशभर के अलग-अलग एयरपोर्ट पर इसकी 2 हजार से भी ज्यादा फ्लाइटें रद्द हुई हैं। इसमें देश की राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई बड़े एयरपोर्ट शामिल हैं।
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस बीच एयरलाइन ने अपने फ्लाइट ऑपरेशन को लेकर ताजा अपडेट दिया है। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने फ्लाइट में रुकावट और रिफंड समेत कई खास जानकारी दी है। उन्होंने यह जानकारी अपने एक वीडियो मैसेज के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि 138 में से 137 डेस्टिनेशन पर ऑपरेशन शुरू हो गए हैं।
1650 फ्लाइट्स तक पहुंचने का टारगेट
इंडिगो ने अपने CEO के वीडियो मैसेज को लोगों के लिए जारी किया है। इसमें इंडिगो की फ्लाइट में रुकावट पर, इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा, “... अपने पहले के मैसेज में मैंने बताया था कि हम शुक्रवार को सिस्टम को रीबूट करेंगे, काफी संख्या में कैंसलेशन लेंगे और शनिवार को नए सिरे से शुरू करेंगे। यह अच्छा काम कर रहा है।”
उन्होंने आगे बताया, "कल करीब 1,500 फ्लाइट्स ऑपरेट कीं, जबकि शुक्रवार को सिर्फ 700 फ्लाइट्स ऑपरेट हुई थीं। साथ ही, हम कैंसलेशन को पहले ही पूरा कर पाए हैं, ताकि अगर उनकी फ्लाइट्स कैंसल हो रही हों तो यात्री एयरपोर्ट पर न आएं।"
Advertisement
एयरलाइन के सीईओ ने बताया, "आज, हमने सिस्टम में और सुधार किए हैं ताकि करीब 1,650 फ्लाइट्स तक पहुंचा जा सके... आज का OTP करीब 75% रहने का अनुमान है, जो कल के 30% से काफी ज्यादा है।" उन्होंने बताया, " 137 स्टेशन ऑपरेट होने के साथ नेटवर्क कवरेज ठीक हो गया है। साथ ही, हमारे कस्टमर्स के लिए, रिफंड, लगेज और रीबुकिंग से जुड़े सभी प्रोसेस पूरे जरों पर हैं और हम आगे बढ़ते हुए बैकलॉग कम कर रहे हैं।"
IndiGo ने क्या बताया?
- 138 में से 137 गंतव्यों पर परिचालन शुरू
- 1650 से ज्यादा उड़ानें संचालित करने की तैयारी में - कल की 1500 उड़ानों से ज्यादा
- समय पर प्रदर्शन 75% - कल की 30% से अधिक
- 15 दिसंबर 2025 तक बुकिंग रद्द/पुनर्निर्धारित करने के अनुरोधों पर पूरी छूट
- रिफंड और सामान की प्रक्रिया पूरी तरह से चालू
ये भी पढ़ें - फिल्म का शोले का चल रहा था गाना, 'मेहबूबा मेहबूबा' पर थिरक रही थी डांसर और फिर... Goa Arpora Night Club का आखिरी वीडियो