फिल्म का शोले का चल रहा था गाना, 'मेहबूबा मेहबूबा' पर थिरक रही थी डांसर और फिर... Goa Arpora Night Club का आखिरी वीडियो

गोवा के क्लब में आग उस समय लगी जब क्लब में मौजूद हर शख्स पार्टी के माहौल में था, तभी कंसोल के पीछे अचानक आग की लपटें उठने लगती हैं। जब सैकड़ों पर्यटक शोले फिल्म के गाने पर थिरक रहे थे, तभी कंसोल के पीछे से निकली चिंगारियां तेजी से फैल गईं।

Follow : Google News Icon  
Goa Club Fire Accident birch by romeo lane night club last video
Goa Arpora Night Club का आखिरी वीडियो | Image: ANI

Goa Club Fire Accident : उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। आग उस समय लगी जब क्लब में मौजूद हर शख्स पार्टी के माहौल में था। लोगों के हाथों में जाम थे, लाउड म्यूजिक चल रहा था और फ्लोर पर मॉडल डांस कर रही थी। तभी कंसोल के पीछे अचानक आग की लपटें उठने लगती हैं।

अरपोरा नाइट क्लब में शनिवार रात को मचलती पार्टी के बीच अचानक लगी आग ने सब कुछ राख कर दिया। इस क्लब में सैकड़ों पर्यटक शोले फिल्म के मशहूर गाने 'महबूबा ओ महबूबा' पर थिरक रहे थे, तभी कंसोल के पीछे से निकली चिंगारियां तेजी से फैल गईं। आग ने छत और सजावट को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरे क्लब में धुंआ-धुंआ हो गया। इस हादसे में आग से 2 और दम घुटने से 23 लोगों ने दम तोड़ा है।

नाइट क्लब का आखिर वीडियो

इस हादसे में सीएम प्रमोद सावंत ने सख्त कार्रवाई का वादा किया है। नाइट क्लब में चल रही आखिरी पार्टी में आग लगने से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। जिस वक्त आग लगी पूरा क्लब जश्न में डूबा था। आग की जानकारी मिलते ही कर्मचारी उपकरण हटाने के लिए दौड़े, लेकिन आग तेजी से फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग ने छत और अस्थायी ताड़ के पत्तों की सजावट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई लोग फंस गए। जानकारी के अनुसार ज्यादातर पीड़ित कर्मचारी थे, जिनमें तीन महिलाएं और चार पर्यटक भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

यह क्लब अरपोरा बैकवाटर्स के पास संकरी गलियों में स्थित है, जिस कारण आपातकालीन सेवाओं के लिए क्लब तक पहुंचना मुश्किल था। अग्निशमन कर्मियों को लगभग 400 मीटर दूर टैंकर पार्क करने पड़े। पिछले साल खुला यह क्लब राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि नाइट क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था।

Advertisement

दूसरे क्लब भी सीज

क्लब में आग लगने के बाद वुडन फर्नीचर ने तुरंत आग पकड़ ली। जिन लोगों को भागने का मौका नहीं मिला, उन्होंने किचन में जाकर जान बचान की कोशिश की, लेकिन दम घुटने से मौत हो गई।  इस मामले में अब तक 4 लोगों मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, राजीव सिंघानिया और प्रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा दिल्ली से हैं। प्रशासन ने एक्शन लेते हुए रोमियो लेन के मालिकाना हव वाले अन्य क्लब भी सीज कर दिए हैं। एक हफ्ते में मजिस्ट्रेट जांच कर रिपोर्ट देंगे। क्लब को परमिशन देने में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी जांच होगी। 

ये भी पढ़ें: Vikram Bhatt Arrested: फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड