Iran US War: युद्ध और उर्जा संकट के बीच दोस्त ईरान ने देश को दी खुशखबरी, कहा- भारतीय जहाज सुरक्षित गुजर रहे हैं, जो प्रैक्टिकल कमिटमेंट...
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने होर्मुज स्ट्रेट की मौजूदा स्थिति पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने फिर दोहराया कि ईरान ने भारत समेत दोस्त देशों से आने वाले जहाजों के सुरक्षित आने-जाने को पक्का करने के लिए खास कदम उठाए हैं।
- भारत
- 3 min read

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारत को बड़ी राहत दी है। ईरान के राजदूत ने आश्वासन दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाजों के लिए खुला रहेगा और उनकी सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित की जाएगी। ये आश्वासन ऐसे समय में मिला है, जब देश में LPG संकट को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष भी केंद्र सरकार से तेल और ऊर्जा संकट के स्थायी समाधान को लेकर सवाल पूछ रही है। ईरान ने फिर दोहराया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दोस्त देशों के लिए हमेशा खुला रहेगा।
भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की मौजूदा स्थिति पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने कहा, ईरान ने भारत समेत दोस्त देशों से आने वाले जहाजों के सुरक्षित आने-जाने को पक्का करने के लिए खास कदम उठाए हैं। इसी फ्रेमवर्क के तहत, हाल के दिनों में, कई भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से गुजरे हैं, जो दोस्त देशों के लिए समुद्री सुरक्षा पक्का करने के ईरान के प्रैक्टिकल कमिटमेंट को दिखाता है।
भारत के लिए होमुर्ज खुला रहेगा-ईरानी राजदूत
मोहम्मद फतहली ने आगे कहा, "ईरान ने हमेशा इंटरनेशनल शिपिंग रूट्स में सेफ्टी और सिक्योरिटी की अहमियत पर जोर दिया है। हालांकि, यह ध्यान देना चाहिए कि होर्मुज स्ट्रेट इंटरनेशनल पानी का हिस्सा नहीं है; बल्कि, यह ईरान और ओमान के इलाके और अंदरूनी पानी में है। अभी, यह स्ट्रेट सिर्फ उन देशों के लिए बंद है जो ईरान के साथ लड़ाई में नहीं हैं।
ईरानी राजदूत ने बताया कैसे गुजरेगा जहाज
ईरान ने भारत समेत दोस्त देशों के जहाजों के सुरक्षित आने-जाने को पक्का करने के लिए खास कदम उठाए हैं। इसी फ्रेमवर्क के तहत, हाल के दिनों में, कई भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरे हैं, जो दोस्त देशों के लिए समुद्री सुरक्षा पक्का करने के ईरान के प्रैक्टिकल कमिटमेंट को दिखाता है।"
Advertisement
बता दें कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद होने से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से वैश्विक क्रूड ऑयल और गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मगर इन सब के बीच ईरान लगातार कर कर रहा है कि होमुर्ज भारत जैसे दोस्त देशों के लिए हमेशा खुला रहेगा।