भारतीय पर्वतारोही ने एक ही सत्र में माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से दो बार फतह कर बनाया कीर्तिमान

भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता एक ही सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से की चोटियों को फहत करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian mountaineer Satyadeep Gupta
Indian mountaineer Satyadeep Gupta | Image: PTI

भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता एक ही सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से की चोटियों को फहत करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। वह 11 घंटे और 15 मिनट में दोनों चोटियों पर चढ़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

पर्वातारोहण अभियान का आयोजन करने वाले ‘पायनियर एडवेंचर एक्सपीडिशन’ के मुताबिक गुप्ता ने सोमवार को दोपहर में 8,516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से और देर रात को 12:45 बजे 8,849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

एक ही सत्र में दो उपलब्धि

कंपनी के अनुसार यह पहली उपलब्धि है जब एक ही सत्र में दुनिया की सबसे ऊंची और चौथी सबसे ऊंची चोटियों पर किसी ने दो बार चढ़ाई की है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से की चढ़ाई 11 घंटे और 15 मिनट में करने वाला पहला भारतीय बनकर एक और कीर्तिमान स्थापित किया है।

Advertisement

21 मई को माउंट एवरेस्ट और 22 मई को माउंट ल्होत्से की चढ़ाई

गुप्ता के साथ पर्वतारोही गाइड पेस्टेम्बा शेरपा और नीमा उंगडी शेरपा भी थे। गुप्ता ने इससे पहले 21 मई को माउंट एवरेस्ट और 22 मई को माउंट ल्होत्से की चढ़ाई की थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों की लूट पर प्रशासन का एक्शन, 11 स्कूल संचालकों पर FIR; 20 लोग गिरफ्तार

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड