Pahalgam Attack Anniversary: 'भूलता नहीं भारत', पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना की PAK को चेतावनी, दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

Indian Army warning to Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की भी याद दिलाई गई।

Follow : Google News Icon  
Pahalagam Attack Anniversary
Pahalagam Attack Anniversary | Image: Republic

Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले को एक साल होने जा रहा है। 22 अप्रैल के दिन ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर वहां घूमने आए पर्यटकों को निशाना बनाया और 26 बेकसूरों की हत्या कर दी। ऐसे में देशवासियों के जहन में फिर उस काले दिन की यादें ताजा हो रही है। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है, "भारत भूलता नहीं।"

‘कुछ सीमाएं कभी नहीं…’

भारतीय सेना ने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक फोटो है। तस्वीर पर लिखा है, "कुछ सीमाएं कभी नहीं लांघी जानी चाहिए। भारत भूलता नहीं है।" साथ ही पोस्ट को शेयर करते हुए यह भी लिखा गया, "जब इंसानियत की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। न्याय मिल गया है। भारत एकजुट है।"

26 लोगों की हत्या से दहला था देश 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को यह नृशंस आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने पहलगाम घूमने आए हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया। आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को बेरहमी से मार डाला था। हमले में 26 लोगों की जान गई थी। पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था और बदला लेने की मांग उठ रही थी।

ऑपरेशन सिंदूर से लिया बदला

इसके बाद 6 और 7 मई 2025 की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के मुख्यालयों और ट्रेनिंग कैंपों को निशाना बनाया गया।

Advertisement

भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों पर हमले की कोशिश की। उसने मिसाइलें और ड्रोन डागे, लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम कर दिया। दूसरी ओर, भारत की मिसाइलों ने पाकिस्तान के कई एयरबेसों को तबाह कर दिया। एयरबेस तबाह होने के बाद पाकिस्तान ने घबराकर 10 मई 2025 को युद्धविराम की गुहार लगाई और फिर इस पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें: 'अंतिम सांस तक नहीं भूल सकती, मेरी आंखों के सामने...',पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर झलका कौस्तुभ की पत्नी का दर्द, PM मोदी से की ये अपील

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड