अपडेटेड 6 March 2026 at 07:47 IST
भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट सुखोई-30 क्रैश, असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद कल से था लापता; पायलट की तलाश जारी
इंडियन एयर फोर्स की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि Su-30MKI, जो एक ट्रेनिंग मिशन पर था, जोरहाट से लगभग 60 किमी दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया।
- भारत
- 2 min read

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 (Su-30 MKI) क्रैश हो गया। फाइटर जेट ने गुरुवार शाम असम के जोरहाट एयरबेस से नियमित ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी, लेकिन रडार से अचानक गायब हो गया। अब इसके क्रैश होने की जानकारी मिली है। भारतीय वायुसेना की ओर से इसकी पुष्टि हो गई। IAF की तरफ से सर्च ऑपरेशन जारी है।
भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से बताया गया कि लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आंगलोंग जिले में अचानक रडार से गायब हो गया आखिरी बार शाम 7.42 बजे विमान संपर्क में आया था। इसके बाद रडार से लापता हो गया है। घटना के तुरंत बाद से सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया था।
भारतीय वायुसेना का Su-30MKI असम में हुआ क्रैश
इंडियन एयर फोर्स की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि Su-30MKI, जो एक ट्रेनिंग मिशन पर था, जोरहाट से लगभग 60 किमी दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पायलट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। दोनों पायलट की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
पायलट का नहीं मिला कोई सुराग
रक्षा मंत्रालय की ओर बताया गया है कि सेना के अधिकारियों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। हेलीकॉप्टर की मदद से भी इलाके की हवाई निगरानी की जा रही है। पायलट का कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे के कारणों का फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Advertisement
स्थानीय लोगों ने सुनी तेज धमाके के आवाज
वहीं, कार्बी आंगलोंग के रंखखोलान गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम को कोला पहाड़ के पास अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी, आग एक बड़ा गोला भी उठते देखा था। घटना गुरुवार शाम करीब 7.50 बजे के आसपास का है। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 07:26 IST