एक महीने में भारतीय वायुसेना का दूसरा जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, दूर तक बिखरे विमान के टुकड़े, देखें Video

Jaguar Plane Crash: गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश हो गया है। पिछले एक महीने में यह दूसरा जगुआर विमान क्रैश हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BREAKING: Jaguar Fighter Aircraft Crashes in Gujarat's Jamnagar
भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश | Image: X

Jaguar crashes in Jamnagar : गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे के वक्त विमान में दो पायलट सवार थे। ये घटना सुवरडा गांव के बाहरी इलाके में हुई है। जहां वायुसेना का जगुआर ट्रेनर विमान एक खेत में जा गिरा और उसमें आग लग गई। क्रैश होने के बाद प्लेन कई टुकड़ों में टूट गया और पूरा इलाके धुएं का गुबार फैल गया।

जामनगर के SP प्रेम सुख डेलू ने बताया कि वायुसेना के इस जगुआर ट्रेनर विमान में दो पायलट सवार थे। एक को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। दूसरे पायलट को बचाने के लिए अभियान जारी है। वहीं DM के.बी. ठक्कर ने कहा कि एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया है। विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विमान के हिस्सों को जलते हुए देखा जा सकता है।

एक पायलट लापता

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस विमान हादसे की सूचना दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हुए इस जगुआर विमान का एक पायलट अभी लापता है। लापता पायलट की तलाश के लिए अभियान शुरू हो गया है।

एक महीने में दूसरा हादसा

जगुआर एयरक्राफ्ट क्रैश का एक महीने में ये दूसरा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को भी जगुआर प्लेन क्रैश हुआ था। एयरक्राफ्ट ने हरियाणा के अंबाला एयर बेस से अपनी रुटीन उड़ान भरी थी। दोपहर 3 बचकर 45 मिनट के करीब हरियाणा के ही पंचकुला के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय वायुसेना के पास जगुआर डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक फाइटर के 6 स्क्वाड्रन है। जगुआर मुख्य रूप से ग्राउंड अटैक और सामरिक हमलों के लिए इस्तेमाल होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  भगवान राम के रघुकुल से जुड़ता है मेवाड़ राजवंश, 54वें महाराज थे महाराणा प्रताप अब गद्दी पर बैठे लक्ष्यराज सिंह, पूरी वंशावली

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड