BIG BREAKING: असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के वक्‍त लगी आग; पायलट की मौत की आशंका

असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। यह AN-31 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल रसद और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Air Force's AN-32 Plane Crashes At Roureah Airport In Assam's Jorhat, Pilot Feared Dead
असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के वक्‍त लगी आग; पायलट की मौत की आशंका | Image: Screen Grab

असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। यह AN-31 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल रसद और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक यह विमान नियमित उड़ान पर था। सूत्रों के मुताबिक जोरहाट एयरबेस पर लै​डिंग के वक्त विमान में धमाका हुआ और आग लग गई। विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना घटना की जांच में जुट गई हैं।

AN-32 मालवाहक विमान पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में भी उतरने में सक्षम

भारतीय वायु सेना के पास लगभग 100 एंटोनोव AN-32 टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट विमानों का बेड़ा है। हालांकि IAF ने शुरू में सोवियत मूल के ऐसे 125 प्लेन खरीदे थे, लेकिन अब एक्टिव-ड्यूटी प्लेन की संख्या लगभग 100 रह गई है। AN-32 ने 1980 से IAF की मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट क्षमताओं की रीढ़ के तौर पर काम किया है। गर्म मौसम और हिमालय जैसे ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान इसकी मजबूती के कारण इसे काफी अहम माना जाता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- MP: सतना राजघराने में सौतन विवाद, बाबा राजा की पहली पत्‍नी ने दूसरी को मारी गोली, खूनी संघर्ष से कांप उठा राजपरिवार


 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड