India Weather: दिल्ली-NCR में धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत, उत्तर भारत में तेज हवाओं का दौर जारी; जानें पहाड़ों में कहा-कहां होगी बारिश और बर्फबारी

उत्तर भारत में अब मौसम बदल रहा है। एक तरफ दिल्ली-NCR में धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है तो, दूसरी ओर IMD ने हिमालय में 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Weather update
दिल्ली-NCR में खिली धूप ने दी सर्दी से राहत, पहाड़ों में फिर बर्फबारी का अलर्ट | Image: ANI/Freepik

Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ, लेकिन दिनभर अच्छी धूप निकलने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, IMD ने चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की कड़ाके की ठंड के बाद अब धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं का दौर जारी है। IMD के मुताबिक, अगले 3 दिनों में मैदानी इलाकों में मौसम काफी हद तक साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन तीन दिनों तक दिल में अच्छी धूप खिलेगी।

9 से 11 फरवरी तक पहाड़ों में बारिश- IMD

दिल्ली-NCR में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है, वहीं, बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदूषण की बात करें तो AQI 260 दर्ज किया गया है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। लेकिन तेज हवाओं के चलते आने वाले कुछ दिनों में एयर क्वालिटी में सुधार होने की संभावना है। IMD ने चेतावनी जारी करते हुए पोस्ट लिखा- 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 9 से 11 फरवरी के दौरान वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावन है।' 

यूपी और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में इस वक्त 15-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। गुड़गांव और फरीदाबाद जैसे इलाकों में दिन का तापमान सामान्य है, लेकिन रातें ठंड बढ़ जाती है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है। कुछ इलाकों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा दिखाई देता है। IMD के मुताबिक, यूपी में रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Advertisement

कहां-कहां हो सकती है बारिश और बर्फबारी? 

जम्मू-कश्मीर की बात की जाए तो दिनभर बादल छाए रहेंगे और 9 फरवरी की रात से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो सकती है। IMD ने 10 फरवरी को कश्मीर के कई स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊपरी हिस्सों में 9 और 10 फरवरी को बर्फबारी का अनुमान है। शिमला और मंडी जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के बीच पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में घने कोहरे का असर रहेगा, जो यात्रा को प्रभावित कर सकता है। बतादें फिलहाल कश्मीर में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे है, जबकि हिमाचल में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। IMD ने सलाह दी है कि पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोग मौसम का ताजा अपडेट जरूर चेक करें। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली सरकार का 1 साल पूरा, 500 ई-बसों के जरिए दिखेगी 'विकास की रफ्तार'

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड