अपडेटेड 8 February 2026 at 07:39 IST
दिल्ली सरकार का 1 साल पूरा, 500 ई-बसों के जरिए बीजेपी दिखाएगी 'विकास की रफ्तार', रामलीला मैदान में आज होगा भव्य कार्यक्रम
दिल्ली में BJP सरकार के एक साल पूरे होने पर 12 दिनों का मेगा जश्न मनाने जा रही है। आज दिल्लवालों को 500 ई-बसों का तोहफा भी दिया जाएगा, CM रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जनता को बताएगी। जानें दिल्ली सरकार का 12 दिनों का मेगा प्लान क्या है?
- भारत
- 3 min read

Delhi BJP Government 1 Year: दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर आज बड़ा जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12 दिनों का मेगा प्लान तैयार किया गया। जिसके तहत 8 फरवरी से 20 फरवरी तक रोजाना अलग-अलग विभागों के कार्यक्रम होंगे, इसमें दिल्ली सरकार जनता को बताएगी कि उन्होंने एक साल में क्या-क्या काम किए? इसके अलावा दिल्ली को 500 ई-बसों की रफ्तार भी मिलने जा रही है।
रविवार (8 जनवरी) को रामलीला मैदान में बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूद रहेंगे और 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बसें दिल्लीवासियों को समर्पित की जाएगी। दिल्ली बीजेपी सरकार का मकसद है कि इन बसों के जरिए विकास की रफ्तार दिखाई जाए, साथ ही ये कदम पर्यावरण संरक्षण और ट्रांसपोर्ट सुधार की तरफ भी जोर देगा।
क्या है दिल्ली बीजेपी का 12 दिनों का मेगा प्लान?
सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार (7 जनवरी) को बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक हुई, जिसमें 12 दिनों का मेगा प्लान तैयार किया गया, जिसमें 8 फरवरी से 20 फरवरी तक हर दिन कोई नई योजना या प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें 500 ई-बसों को लॉन्च करना, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और यमुना सफाई जैसे प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना शामिल है। यह प्लान सरकार के कामों को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता के वोट और समर्थन से ही दिल्ली में विकास की गति तेज हुई है।
CM रेखा गुप्ता पेश करेंगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड
मेगा प्लान के बाद 21 फरवरी को CM रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता के सामने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। साथ ही विधायकों को भी कई खास टास्क दिया गए हैं। टास्क में वे अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सरकार के एक साल का काम जनता को बताएंगे। वहीं, हर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मटियाला विधानसभा में 400 करोड़ का विकास कार्य शुरू
सीएम रेखा गुप्ता ने मटियाला विधानसभा में 400 करोड़ के विकास कार्य शुरू होने का जिक्र करते हुए पास्ट किया और कहा कि यह सब जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ। पार्टी चाहती है कि लोग सरकार की उपलब्धियों को जानें और योजनाओं का लाभ उठाएं। कल विधायक दल की बैठक में तय हुआ कि 22 फरवरी के बाद जनता के बीच जाकर कामों के बारे में बताया जाएगा।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 07:38 IST