अपडेटेड 7 February 2026 at 23:34 IST

IND vs USA T20: सूर्य के 'तेज' ने छुड़ाए पसीने, फिर अक्षर-अर्शदीप-सिराज ने USA के खेमे में मचाया 'गदर'... भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया

IND vs USA T20 World Cup: भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारत ने 29 रन से जीत लिया है। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
 IND vs USA T20 World Cup
भारत ने अमेरिका को टी20 वर्ल्ड कप में हराया | Image: X/BCCI

IND vs USA T20 World Cup: शनिवार, 7 फरवरी को भारत बनाम यूएसए (USA) के बीच टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium mumbai) में खेला गया। इस मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। 

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर161 रन बनाए। मैच में भारत की शुरुआत ठीक नहीं रही और शुरुआत में भारत को लगातार झटके लगे। हालांकि, एक तरफ से कप्तान सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद रहे और उन्होंने शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई। इस मैच को भारत ने 29 रन से जीत लिया है।

सूर्यकुमार ने खेली कप्तानी पारी

भारत बनाम यूएसए के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में सबसे अहम योगदान कप्तान सूर्यकुमार का रहा। सूर्यकुमार ने मैच में शानदार नाबाद 84 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के लगाए। सूर्यकुमार के दम पर ही भारत ने यूएसए को 162 रन का लक्ष्य दिया।

मोहम्मद सिराज ने चटकाए 3 विकेट

अमेरिका की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 162 रन बनाने नहीं दिया। गेंदबाजों ने महज USA को महज 132 रन पर ही रोक दिया। मैच में सबसे अधिक मोहम्मद सिराज के नाम 3 विकेट रहा। वहीं, अक्षर पटेल ने 2 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट और वरुण ने एक विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

12 फरवरी को अगला मैच 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच 12 फरवरी को है। 12 फरवरी को भारत बनाम नामीबिया के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 22:46 IST