Weather: भारत के इन राज्यों में IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी... दिल्ली-NCR, UP-बिहार से बंगाल तक होगी झमाझम बारिश, पढ़ें ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, UP, बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है। जानिए अपके शहर का मौसम कैसा रहेगा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rain in Delhi-NCR
आज का मौसम | Image: Freepik

Rain Alert: उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 और 23 जुलाई तक दिल्ली-NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आज तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश होगी और अगले हफ्ते तक यही स्थिति बनी रहेगी। वहीं, तेज हवाओं और आंधी का खतरा बना रहेगा। तेज बारिश के बाद शहरों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिल सकती है।

UP और बिहार में होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। IMD ने पूर्वी यूपी और बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में पानी भरने और फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उप-हिमालयी क्षेत्रों में 18-19 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में भी बहुत तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों में उफान का खतरा बढ़ गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: इस देश में आया शक्तिशाली भूकंप, तीव्रता 7.4, सुनामी का अलर्ट जारी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड