BREAKING: इस देश में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती तो मचा हड़कंप, सुनामी का अलर्ट जारी
शुक्रवार, 17 जुलाई को मेक्सिको में प्यूर्टो माडेरो के पास 7.4 मैग्नीट्यूड का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके तेज झटके पड़ोसी ग्वाटेमाला में महसूस किए गए। भूकंप से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

शुक्रवार, 17 जुलाई को दक्षिणी मेक्सिको भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप के जोरदार झटके मेक्सिको और पड़ोसी ग्वाटेमाला के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार मेक्सिको में आए भूकंप से प्यूर्टो माडेरो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बताया गया कि भूकंप का केंद्र 10 km की गहराई में था। हालांकि, भूकंप से अभी तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
मेक्सिको में सुनामी की चेतावनी जारी
मेक्सिको में प्यूर्टो माडेरो के पास 7.4 मैग्नीट्यूड का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद से तटीय इलाकों में खतरे को देखते हुए इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, तटीय इलाकों से स्थानीय लोग और पर्यटकों को दूर रहने की चेतावनी दी गई है। शक्तिशाली भूकंप के बाद मेक्सिको में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।
पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए झटके
मेक्सिको में आए भूकंप को पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया है। बताया गया कि पड़ोसी देश ग्वाटेमाला सिटी में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहां भी कई इमारतों में दरारें पड़ने की खबर है। हालांकि, भूकंप से अभी तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।