अपडेटेड 10 December 2024 at 19:19 IST

भारत में रहकर बेरोजगारी का रोना बेकार! फ्रांस से आया पढ़ने, सैंडविच बेचकर कमा रहा करोड़ों;पूरी कहानी

फ्रांस के रहने वाले निकोलस पढ़ने के लिए भारत पहुंचे। आज सैंडविच बेचकर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
France Man Entrepreneur nicolas grossemy
फ्रांस से पढ़ने भारत आए निकोलस सैंडविच बेचकर करोड़ों की कर रहे कमाई। | Image: Screen Grab

जब आप विदेश यात्रा पर जाते होंगे, तो अक्सर आप भारतीय व्यंजन की खोज में रहते होंगे। ऐसे में अगर कोई भारतीय रेस्तरां या कैफे दिख जाए, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। फिर मन में ये ख्याल भी आता है कि वाह विदेश में आकर ये कितना कमा रहा होगा। वहीं अक्सर लोग अपने देश में बेरोजगारी को लेकर रोते हैं। लोगों को विदेश में कमाना एक आसान ऑप्शन नजर आता है, जबकि भारत में ये काम बेहद मुश्किल लगता है। हालांकि, इस बार एक उलटा दृश्य देखने को मिला है, जो आपको रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा दे सकता है।

दरअसल, फ्रांस में रहने वाला एक शख्स भारत पहुंचा और भारत में उसकी रोजी रोटी क्या खूब चल रही है, ये देखकर हैरानी होगी। फ्रांस के निकोलस ग्रॉसमी ने भारत में अपना एक चेन शुरू किया। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो रही है। जो लोग ये सोचकर दुख मनाते हैं, कि भारत में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है, उन्हें ये देखना चाहिए। फ्रांस से भारत आए निकोलस आज करोड़ों में अपनी कमाई कर रहे हैं।

निकोलस पढ़ाई करने आए थे भारत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निकोलस पढ़ाई करने के लिए भारत आए थे। GrowthX नाम के एक यूट्यूब चैनल पर उन्होंने स्टूडेंट से Entrepreneur बनने का सफर साझा किया है। निकोलस पेरिस पैनिनी (Paris Panini) नाम का सैंडविच ब्रांड चलाते हैं। उन्होंने बेंगलुरु में इसका चेन शुरू कर दिया है और करीब सलाना 50 करोड़ रुपए कमा रहे हैं।

22 की उम्र में मास्टर्स की डिग्री लेने वो भारत आए थे

निकोलस ने बताया कि वो 22 साल की उम्र में भारत में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के लिए आए थे। फ्रांस में वो एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता एक टीचर हैं। जब वो अपने माता-पिता के साथ रहते थे, तो किचन में अपनी मां का हाथ बंटाते थे। 2015 में फूड ट्रक के जरिए उन्होंने सैंडविच का बिजनेस शुरू किया, और आज के समय में ये देखते ही देखते बड़ा बन गया है। निकोलस बेंगलुरु में 8 डाइनिंग आउटलेट और 7 क्लाउड किचन चला रहे हैं। उनका बिजनेस खूब तरक्की कर रहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Bihar: 'माफी मांगे नहीं तो नारी शक्ति छोड़ेगी नहीं, आंदोलन होगा', नयन सुख वाले बयान पर लालू को धमकी

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 19:19 IST