अरब सागर में हिंदुस्तान के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने PAK अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार

भारतीय युद्धपोत अरब सागर में नियमित निगरानी के मिशन पर था। इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना का जहाज तेज रफ्तार से भारतीय जहाज के करीब आ गया। पाकिस्तानी जहाज ने के दिशा बदलने को असुरक्षित और गैर-पेशेवर बताया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Summons Pakistan CDA, Lodges Strong Protest Over Naval Collision in Arabian Sea
86 भारत ने पाकिस्तान के CDA को तलब किया, अरब सागर में नौसैनिक टक्कर पर कड़ा विरोध जताया | Image: Republic/Representative

अरब सागर से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों की टक्कर हुई है। इसके बाद दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है। भारत ने इस मसले पर कड़ा रुख अपनाते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी' अफेयर्स को तलब कर विरोध जताया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत अरब सागर में नियमित निगरानी के मिशन पर था। इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना का जहाज तेज रफ्तार से भारतीय जहाज के करीब आ गया। पाकिस्तानी जहाज ने के दिशा बदलने को असुरक्षित और गैर-पेशेवर बताया गया है। इसके बाद दोनों जहाजों के बीच की दूरियां कम होती चली गईं और आखिर में उनकी आपस में टक्कर हो गई।

भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब

हालांकि, गनीमत रही कि इसमें किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इसे लेकर भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान के हाई कमीशन के चार्ज डी' अफेयर्स को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'नई दिल्ली में पाकिस्तान के हाई कमीशन के चार्ज डी'अफेयर्स को आज विदेश मंत्रालय बुलाया गया और समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया, जिसके कारण भारतीय नौसेना की एक इकाई के साथ टक्कर हुई।'

किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं

मंत्रालय ने कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का यह व्यवहार अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही के बारे में पहले से सूचना देने के समझौते का सीधा उल्लंघन था। अनुच्छेद 10 का इस घटना में साफ तौर पर उल्लंघन किया गया।

Advertisement

विदेश मंत्रालय का पाकिस्तान को निर्देश

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के चार्ज डी'अफेयर्स से कहा कि वे पाकिस्तान में संबंधित अधिकारियों को बताएं कि सभी सैन्य यूनिटों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए।

बयान में कहा गया है, 'इस्लामाबाद में भारत के चार्ज डी' अफेयर्स को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं।'

Advertisement

15 सितंबर को हुई थी टक्कर

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 15 सितंबर की शाम को हुई, जब उत्तरी अरब सागर में रूटीन निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास पाकिस्तान नौसेना का एक जहाज आ गया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी नौसेना का जहाज तेज रफ़्तार से पास आया और उसने 'गैर-पेशेवर और असुरक्षित तरीके' से हरकत की, जिसके कारण टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: 'आप हि@#$ की औलाद हैं?', ओवैसी के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का तीखा पलटवार, की माफी की मांग- VIDEO
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड