'आप हि@#$ की औलाद हैं?', ओवैसी के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का तीखा पलटवार, की माफी की मांग- VIDEO
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ओवैसी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें भारत की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
- भारत
- 4 min read
BJP MLA Counterback to Owaisi: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की चुनौती पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ओवैसी को नसीहत देते हुए कहा कि बैरिस्टर होने के नाते उन्हें वकीलों की मर्यादित भाषा बोलना सीखना चाहिए। शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ओवैसी कान खोलकर सुन लें कि जिस बदतमीजी की भाषा का इस्तेमाल उन्होंने किया है, वैसी भाषा वे भी बोल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक भारतीय नागरिक होने के नाते वे देश में रह रहे सभी नागरिकों का सम्मान करते हैं, लेकिन ओवैसी की इस्तेमाल की गई भाषा पूरी तरह से अमर्यादित है।
रामेश्वर शर्मा ने रिपब्लिक से बात करते हुए तल्ख लहजे में कहा, 'ओवैसी कान खोलकर सुन लें कि जो बदतमीजी की भाषा आपने कही है, वो मैं भी बोल सकता हूं। क्या आप हि@#$ की औलाद हैं? मैं भारत का नागरिक होने के नाते उनका भी सम्मान करता हूं, क्योंकि वे देश में नागरिक की हैसियत से रह रहे हैं। आपने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वो बदतमीजी की भाषा है।'
मैं अपने बयान पर अब भी कायम- रामेश्वर शर्मा
उन्होंने AIMIM प्रमुख पर हमलावर होते हुए आगे कहा, ‘मेरे बयान को कान खोलकर सुनें। जो मैंने कहा है मैं उस पर अब भी कायम हूं। आज भारत की मिसाइल से केवल इस्लामाबाद में बैठे लोग ही परेशान नहीं है, वहां पर बैठे आका और आतंकवादी ही परेशान नहीं हैं, बल्कि भारत में भी जो नए-नए जिन्ना पैदा हो रहे हैं, फिर चाहे वो असदुद्दीन ओवैसी हो, चाहे राहुल गांधी, ये लोग भी परेशान हैं। जब भारत की मिसाइल आतंकवादियों पर दागी जाती है, तब आतंकवादी हाय-तौबा करते हैं, तो भारत के ये जो तथाकथित भ्रष्टाचारी नेता हैं, वे भी वोट मांगने के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो मुसलमानों के तलवे चाटते हैं, ये भी परेशान हो जाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यहां से मिसाइल दागी गई थी और इस्लामाबाद में जाकर गिरी थी। पाकिस्तान में आतंकवादी मरे थे, रोए भी वे थे और चिल्ला चोट भी वही कर रहे थे। ओवैसी अगर आप चाहते हैं तो अपने अब्बा के यहां जाकर पूछ लें कि भारत की मिसाइल ने कितने आतंकवादी मार गिराए।’
शर्मा ने कहा, 'आज भी भारत की मिसाइल तैयार है। जो भारत के खिलाफ षड़यंत्र रचेंगे, आतंकवादी गतिविधियों में भाग लेंगे, भारत की मिसाइल उससे दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है।'
Advertisement
हैदराबाद आपके बाप की जागीर नहीं- बीजेपी विधायक
उन्होंने कहा कि ओवैसी ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है उसका उसी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि ओवैसी इस बात का ख्याल रखे कि हैदराबाद भी हमारा हिस्सा है, आपके बाप की जागीर नहीं है।
'हलाला करने वाले मौलवियों को जेल में डाला जाएगा'
रामेश्वर शर्मा ने गृहमंत्री के बयान का जिक कर कहा, 'अमित शाह ने घोषणा की है कि एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में UCC लागू होगा। एक पत्नी और विवाह की मान्यता होगी। पांच बीवी और 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी। वोट लेने के लिए आपको हिंदुओं का कानून भाता है, लेकिन जो कानून 80 प्रतिशत हिंदू मानते हैं वो कानून मुल्ला-मौलवी क्यों नहीं मान रहे? क्यों पांच बीवी और 25 बच्चे पैदा कर रहे हैं? जो मुल्ला-मौलवी मुस्लिम बेटियों के साथ हलाला जैसा पाप करते हैं, उन्हें जेल में डाला जाएगा।'
Advertisement
BJP विधायक ने ओवैसी से की माफी की मांग
अंत में उन्होंने कहा कि ओवैसी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें भारत की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, 'आपने कहा है कि हम मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। अगर ओवैसी अपने मां-बाप की औलाद है तो मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव लड़ना। न आपको एक-एक बूथ पर जीरो से बाहर किया तब बताना। ये चुनौती AIMIM और उसकी बी टीम कांग्रेस के लिए भी है। दोनों मिलकर 230 सीटों पर चुनाव लड़ना, हम तुम्हें सब सिखाएंगे।