देश की पहली Bullet Train चलने की तारीख का ऐलान, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया किस दिन चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बता दिया है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन कब तक शुरू हो सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, शुरुआती 100 किमी सेगमेंट (सूरत-वापी) गुजरात में ऑपरेशनल होगा। ट्रेन करीब 320 किमी/घंटा स्पीड से चलेगी, मुंबई-अहमदाबाद सफर मात्र 2 घंटे में पूरा होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India's first bullet train is expected to start running by August 15, 2027 Ashwini Vaishnaw
सांकेतिक फोटो | Image: ANI

भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की पहली बुलेट ट्रेन चलने की तारीख का ऐलान कर दिया है। देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद कॉरिडोर पर चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसकी घोषणा की है, जिसमें गुजरात के हिस्से में पहला सेगमेंट सूरत से वापी तक लगभग 100 किमी तक ऑपरेशनल होने का लक्ष्य रखा गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए साल के पहले दिन बताया कि सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेगमेंट खुलेगा। इसके बाद वापी से सूरत तक फिर वापी से अहमदाबाद, उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक का खंड खुलेगा और बाद में मुंबई से अहमदाबाद तक का कॉरिडोर खोला जाएगा।

15 अगस्त, 2027 तक शुरू

मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर चलेने वाली देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 तक शुरू हो सकती है। यह तारीख स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी होने के कारण विशेष महत्व रखती है, क्योंकि पहले भी बुलेट ट्रेन को 15 अगस्त, 2022 तक शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब यह लक्ष्य 2027 का है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को बनकर तैयार हो जाएगी। 

प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) कुल 508 किमी लंबा है, जिसमें से ज्यादातर हिस्सा एलिवेटेड वायाडक्ट पर है। जापान की शिंकानसेन तकनीक पर आधारित यह प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुजरात में निर्माण कार्य सबसे आगे है, जहां कई नदी पुल और स्टील ब्रिज पूरे हो चुके हैं। 2026 में ट्रायल रन शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें पहला प्रोटोटाइप ट्रेन सेट दिसंबर 2026 तक ट्रायल के लिए तैयार होगा।

Advertisement

पहला कमर्शियल रन गुजरात के सेगमेंट सूरत-वापी या सूरत-बिलिमोरा से शुरू होगा। पूरा कॉरिडोर 2029 तक ऑपरेशनल हो सकता है, जिसमें मुंबई से अहमदाबाद का सफर सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में पूरा होगा। यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर देने के साथ ही इस प्रोजेक्ट से आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा, क्योंकि यह गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों को जोड़ेगा।

ये भी पढ़ें: स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर, बजट की कोई कमी नहीं, फिर भी पेयजल में पुलिस चौकी टॉयलेट का गंदा पानी, 12 मैयत के बाद टूटी सिस्टम की नींद

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड