'हमें उपदेश न दें, पहले खुद...', वक्फ कानून को लेकर पाकिस्तान की बेबुनियाद टिप्पणी पर भारत का आया जवाब, जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान ने हाल ही में संसद से पास हुए वक्फ कानून का विरोध किया था। उसने इस कानून को भेदभावपूर्ण बताया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India slams Pakistan remarks on Waqf Law
India slams Pakistan remarks on Waqf Law | Image: ANI, X

India slams Pakistan remarks on Waqf Law: पाकिस्तान का हाल बेहाल है। महंगाई चरम पर और जनता त्रस्त है। खुद को बचाने के लिए वो दूसरे देशों की भीख पर निर्भर है। बावजूद इसके भारत के हर मुद्दे में टांग उड़ाने की हरकतों से पड़ोसी मुल्क बाज नहीं आता। हर बार मुंह की खाने के बाद वह बार-बार भारत के मुद्दों में घुसता है। ऐसा एक बार फिर पाकिस्तान ने वक्फ कानून को लेकर बिना वजह की टिप्पणी की। जिसके बाद भारत की ओर से भी उसे करारा जवाब दिया गया।

पाकिस्तान ने हाल ही में संसद से पास हुए वक्फ कानून का विरोध किया था। उसने इस कानून को भेदभावपूर्ण बताया था। पाक की इस टिप्पणी पर भारत ने जवाब देते हुए कहा है कि वह दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें।

पाकिस्तान की टिप्पणी पर भारत का जवाब

वक्फ कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणदीप जयसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा, "हम भारत की संसद द्वारा पारित वक्फ संशोधन अधिनियम पर पाकिस्तान द्वारा की गई प्रेरित और निराधार टिप्पणियों को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं। पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने के बजाय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के मामले में अपने खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करना चाहिए।"

वक्फ कानून को लेकर क्या बोला था पाकिस्तान?

इससे पहले वक्फ कानून को लेकर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने निंदा की थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि  संशोधित वक्फ कानून भारत के मुसलमानों के धार्मिक और आर्थिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। उनका कहना था कि इस भेदभावपूर्ण कानून का पारित होना भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद को भी दर्शाता है। इस बात की आशंका है कि यह भारतीय मुसलमानों को और अधिक हाशिए पर धकेलने में योगदान देगा।

Advertisement

गौरतलब है कि वक्फ कानून को लेकर देशभर में बवाल जारी है। पूरा विपक्ष कानून के खिलाफ है। बावजूद इसके संसद के दोनों सदनों में सरकार ने बिल को आसानी से पास करा लिया था। हालांकि इसके बाद ही हंगामा थमा नहीं। अलग-अलग जगहों पर वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और अमेरिका में मुश्किल हो जाएगी एंट्री, रद्द भी हो सकता है वीजा; भारतीय भी हो जाएं अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड