भारत ने रूस से पहले तेल खरीदकर उड़ाई थी US-यूरोप की नींद, अब इस वजह से रूसी कोयले की खरीद भी बढ़ाई

भारत तेल के बाद रूस से कोयले की खरीद बढ़ा रहा है। अमेरिका और यूरोप की नींद उड़ने वाली है। भारत रूस से कोयले की खरीद क्यों बढ़ा रहा है, इसकी वजह जानें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vladimir Putin, PM Modi
भारत ने इस वजह से रूस के साथ कोयले की खरीद बढ़ाई। | Image: File photo

भारत की कूटनीति अक्सर दुनिया को हैरान कर देती है। जब भारत ने रूस से तेल खरीदना शुरू किया था, तो अमेरिका और यूरोप की नींदे उड़ गई थी। दुनिया को लगा कि भारत ऐसा कैसे कर सकता है। हालांकि, भारत ने फिर से कुछ ऐसा किया है, जो दुनिया को तमाम देशों को हैरान कर देगी। दरअसल, तेल के बाद भारत ने रूस से कोयला की खरीद बढ़ा दी है।

भारत ने रूस से मई में 13 लाख टन तक कोयला खरीदा है। यह आंकड़ा बीते दो सालों में सबसे ज्यादा है। बीते दो सालों में भारत ने रूस से मई में सबसे ज्यादा कोयला खरीदा है। रूसी मीडिया की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत रूस से कोयले की खरीद को बढ़ा रहा है। वहीं मई महीने में भारत ने इंडोनेशिया से 98 लाख टन कोयला खरीदा।

भारत को सस्ते दरों पर कोयला दे रहा रूस

दरअसल, रूस भारत को सस्ते दरों पर कोयला दे रहा है। इस वजह से अब भारत में रूसी कोयले का 7.5 फीसदी हिस्सा खरीदा जा रहा है। भारत रूस से हाई क्वालिटी के कोयले की खरीद में बढ़ोतरी कर रहा है। मई में भारत ने रूस से कोयला खरीद में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की, जो अब बढ़कर 1.74 करोड़ टन हो गया। यह जून 2024 के बाद अबतक का सबसे ज्यादा है।

इस वजह से भारत रूस से खरीद रहा ज्यादा कोयले

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडोनेशिया के मुकाबले में भारत को रूस से सस्ते और अच्छी क्वालिटी के कोयले मिल रहे हैं। ऐसे में रूस भविष्य में भारत के कोयले की जरूरतों को पूरा कर सकता है।  तेल के बाद अब रूस के साथ कोयले का ट्रेड भी बढ़ने जा रहा है। यही वजह है कि अमेरिका की फिर नींद उड़ने वाली है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने अंतरिक्ष से किया सीधा संवाद, ISS पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से हुई बात, भारत के लिए गर्व का क्षण!

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड