India's Got Latent: देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका; पासपोर्ट पर फंसा पेच

विवादित शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते FIR झेल रहे रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Got Latent Ranveer Allahabadia controversy Supreme Court gives a big blow Passport stuck
देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका | Image: X

Ranveer Allahbadia News : विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) में आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते FIR झेल यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। इलाहाबादिया ने पासपोर्ट जारी करने को लेकर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यू-ट्यूबर को राहत देते हुए कहा कि गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी रहेगी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में यू-ट्यूबर आशीष चंचलानी की अर्जी पर भी सुनवाई हुई है।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पेश वकील ने अपनी दलील में कहा कि मामले की जांच 2 हप्ते में पूरी हो जाएगी, लिहाजा रणवीर इलाहाबादिया का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश नहीं दिया जाना चाहिए। इसपर कोर्ट ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पासपोर्ट रिलीज करने पर विचार किया जाएगा। रणवीर इलाहाबादिया के वकील ने कहा कि वो जांच में सहयोग कर रहे हैं, जहां भी पूछताछ के लिए बुलाया जाता है वहां जाता है, लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील को तवज्जो नहीं दी। इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी और अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट की एक शर्त में भी बदलाव की मांग की, जिसमें कोर्ट ने उनके किसी भी प्रोग्राम में शामिल होने पर रोक लगाई थी।

इन मांगों पर हुई सुनवाई

अपको बतादें, विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते रणवीर इलाहाबादिया विवाद में हैं। पुलिस ने उनका पासपोर्ट जब्त किया हुआ है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में विदेश जाने के लिए पासपोर्ट रिलीज की मांग की थी। इसके अलावा इलाहाबादिया ने गिरफ्तारी से राहत, मुकदमा रद्द करने के साथ-साथ असम और महाराष्ट्र में दर्ज FIR को एक साथ जोड़ने की भी मांग की है। इस मामले में आरोपी आशीष चंचलानी की मांग पर भी सुप्रीम कोर्ट 21 अप्रैल को सुनवाई करेगा। चंचलानी ने असम और महाराष्ट्र में दर्ज FIR को महाराष्ट्र ट्रांसफर करने की मांग की है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटेश्वर सिंह की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है।

क्यों विवादों में है रणवीर इलाहाबादिया?

रणवीर इलाहाबादिया फरवरी 2025 से विवादों में हैं। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता के निजी जीवन और सेक्स लाइफ को लेकर आपत्तिजनक, अश्लील टिप्पणी और सवाल पूछा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद समय रैना और अपूर्व मखीजा समेत कई यू-ट्यूबर और कॉमेडियन विवादों में आ गए। विवाद बढ़ने पर रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी को गलत बताते हुए माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद विवाद थमा नहीं है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां उन्हें फटकार लगाई गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 पर कब शुरू होगा काम? प्रियदर्शन का बड़ा अपडेट, बताया 25 सालों में कितनी बदल जाएगी कहानी 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड