Hera Pheri 3 पर कब शुरू होगा काम? प्रियदर्शन का बड़ा अपडेट, बताया 25 सालों में कितनी बदल जाएगी कहानी
Hera Pheri 3: प्रियदर्शन ने अपने 68वें बर्थडे पर “हेरा फेरी 3” बनाने का ऐलान किया था। अब उन्होंने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि फिल्म पर कब काम शुरू होगा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Hera Pheri 3: प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अपने 68वें बर्थडे पर “हेरा फेरी 3” बनाने का ऐलान किया था। ये एक आइकॉनिक फ्रेंचाइजी है जिसका फैंस सालों से इंतजार कर रहे हैं। तीसरे पार्ट के जरिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी फिर बड़े पर्दे पर आपको हंसाने के लिए लौट रही है। इस बीच, फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रियदर्शन ने अब एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में खुलासा किया है कि इसका काम कहां तक पहुंचा और फिल्म रिलीज कब होगी।
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पर प्रियदर्शन ने दिया अपडेट
प्रियदर्शन ने कहा कि वो अगले साल यानि 2026 में हेरा फेरी 3 पर काम करना शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि कैसे लोगों को इस पार्ट से काफी उम्मीदें हैं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना काफी मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि हेरा फेरी 3 को बनाना काफी चैलेंजिंग होने वाला है।
मशहूर फिल्ममेकर ने आगे खुलासा किया कि दर्शकों को रुलाना या डराना आसान काम है लेकिन उन्हें हंसाने में पसीने छूट जाते हैं। कॉमेडी काफी मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि समय के साथ कॉमेडी का स्टाइल और लोगों की पसंद भी बदल जाती, ऐसे में समय के हिसाब से स्क्रिप्ट लिखनी होगी। प्रियदर्शन ने इंटरव्यू में आगे कहा कि इस बार स्टार कास्ट काफी बड़ी है तो कहानी को ऐसे दिखाया जाएगा ताकि वो असली लगे।
Advertisement
फिल्म हेरा फेरी 3 में क्या दिखाया जाएगा?
प्रियदर्शन ने आगे हिंट भी दिया कि फिल्म हेरा फेरी 3 में क्या-क्या दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी में ऐसे सीन्स को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाएगा जिन्हें देख दर्शक सोच में पड़ जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वो स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू करेंगे, वैसे-वैसे तस्वीर साफ होती जाएगी कि आखिर क्या करना है।