अपडेटेड 1 April 2025 at 10:58 IST

Sikandar Box Office Day 2: ईद पर कैसा रहा सलमान खान की 'सिकंदर' का हाल? दो दिन में कमाए इतने करोड़, नहीं दे पाए 'छावा' को मात

2 साल के बाद ईद के मौके पर सलमान की फिल्म ने थिएटर में दस्तक दी है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के इंतजार में थे, लेकिन यह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

Follow : Google News Icon  
Salman Khan stars in Sikandar
Salman Khan stars in Sikandar | Image: X

Sikandar Box Office Collection Day 2: ईद के मौके पर सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर रिलीज कर फैंस को बड़ी ईदी दी। 30 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि सलमान का ये तोहफा फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले ने लोगों को काफी निराश किया। सिकंदर को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। ईद की छुट्टी का भी सलमान को कुछ खास फायदा होता नहीं दिखा। जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन यानी ईद के मौके पर कितनी कमाई की।

2 साल के बाद ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ने थिएटर में दस्तक दी है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के इंतजार में थे, लेकिन यह उनकी उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। न तो लोगों को फिल्म की कहानी में कोई दम लग रहा है। साथ ही इसमें एंटरटेनमेंट की भारी कमी देखने को मिली। 

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल, लेकिन… 

वहीं बात बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो सिकंदर ने 2 दिनों में 50 करोड़ के आंकड़े को तो पार कर लिया है, लेकिन पिछली फिल्मों के हिसाब से परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं माना जा रहा है। सलमान की फिल्म ने पहले दिन (31 मार्च) 26 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थीं। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया।

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सिकंदर ने दूसरे दिन 29 करोड़ की कमाई की है। 2 दिन में फिल्म ने 55 करोड़ की कमाई की है। ईद के मौके पर फिल्म से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें थीं। ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस औसत ही माना जा रहा है। जान लें कि सिकंदर 200 करोड़ के बजट में बनी है।

Advertisement

'छावा' का 'सिकंदर' के आगे झुकने से इनकार

सिकंदर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को भी पछाड़ने में सफल नहीं हो पाई। जहां छावा ने पहले दो दिनों में 68 करोड़ की बंपर कमाई की थीं। ओपनिंग डे पर 31 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 37 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर कारोबार किया था। तो वहीं सलमान की फिल्म 55 करोड़ की ही कमाई कर पाई है।

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस 'स्कैम'

सिकंदर का ऐसा हाल हो रहा है कि कहीं थिएटर्स खाली पड़े हैं तो कहीं फ्री टिकट बांटने का दावा किया जा रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें कई लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि डिस्ट्रीब्यूटर कई जगह “हाउसफुल” का बोर्ड दिखा रहे हैं लेकिन असलियत में “सिनेमाघर खाली पड़े” हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं इसमें एक शख्स जो खुद को सलमान खान का ‘फैन’ बताते हुए फिल्म ‘सिकंदर’ की 1.7 लाख रुपए की टिकट को फ्री में बांटता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजंस ने दावा किया कि “इस कथित फैन को सलमान की टीम ने काम पर लगाया है कि जिससे उनके स्टारडम को फिर से जमाया जा सके।”

सिकंदर को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। दोनों की उम्र में 31 साल का फासला है। इनकी कैमिस्ट्री भी लोगों को पसंद नहीं आ रही। वैसे फिल्म की असली परीक्षा आज यानी मंगलवार को होगी। देखना होगा आने वाले दिनों में फिल्म का क्या हाल होता है।

यह भी पढ़ें: पुष्पा-2 पर बवाल और गिरफ्तारी से आहत अल्लू अर्जुन ने कर लिया फैसला, बदलने वाले हैं अपना नाम? रिपोर्ट में बड़ा दावा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 10:55 IST