भारत ने कैलिफोर्निया में मंदिर को अपवित्र करने संबंधी घटना की निंदा की, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग

भारत ने कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर को अपवित्र करने की घटना की रविवार को कड़ी निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की मांग की।भारत ने घटना के मद्देनजर पूजा स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MEA condemns vandalism of Hindu temple in US with anti-India graffiti
भारत ने कैलिफोर्निया में मंदिर को अपवित्र करने संबंधी घटना की निंदा की | Image: Social media

भारत ने कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर को अपवित्र करने की घटना की रविवार को कड़ी निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की मांग की। भारत ने घटना के मद्देनजर पूजा स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर को अपवित्र करने संबंधी घटना की खबर देखी है और “हम इस तरह के घृणित कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।’’ उन्होंने कहा, “हम स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पूजा स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।”

भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

जायसवाल घटना पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने शनिवार को कहा कि चीनो हिल्स में श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र को किया गया। ‘बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स’ ने पोस्ट किया कि एक और मंदिर को अपवित्र किया गया तथा इस बार कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित मंदिर में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है।

इसने कहा, हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है। चीनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया के लोगों के साथ मिलकर हम कभी भी नफरत को जड़ नहीं जमाने देंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल में पुलिस ने बुना ऐसा जाल, अब उपद्रवी नहीं कर पाएंगे कोई हरकत!

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड