UP: संभल में पुलिस ने बुन दिया ऐसा जाल, बाहरी तो क्या अंदर के उपद्रवी भी नहीं कर पाएंगे कोई हरकत!

Sambhal: संभल में जहां-जहां हिंसा हुई, वहां पुलिस चौकियां बन रही हैं। दो चौकियों की नींव पहले रखी जा चुकी है और तीसरी पुलिस चौकी का काम अब शुरू हो चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal police chowki construction
संभल में पुलिस चौकी बनाने का काम जारी है. | Image: R Bharat

Sambhal News: पिछले साल नवंबर में संभल की हिंसा ने ना सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के अंदर भी माहौल को गरमा दिया था। संभल की शाही जामा मस्जिद, जो बरसों से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI संरक्षित स्मारक घोषित, उसके सर्वे पर विवाद था। अहम ये कि अदालत के आदेश पर ASI ही शाही जामा मस्जिद में सर्वे करने गई थी, जिसे ना सिर्फ वहां रोका गया, बल्कि माहौल को दंगे में तब्दील कर दिया गया था। यहां टीमों पर पत्थर तक चले थे और हिंसा भड़कने पर गोलियां भी चल पड़ी थीं। 3 महीने से ज्यादा संभल की हिंसा हो चुके हैं और इन तीन महीनों में पुलिस ने भी अपनी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के कई उपाय किए हैं।

हिंसा के बाद संभल को सुरक्षित और कानून व्यवस्था को सुधारने के मकसद से पुलिस पूरे जोश के साथ लगी है। इसी क्रम में पिछले दिनों संभल में जहां-जहां हिंसा हुई, वहां-वहां पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं। दो पुलिस चौकियों की नींव पहले ही रखी जा चुकी है और तीसरी पुलिस चौकी का निर्माण कार्य भी अब शुरू हो चुका है। पुलिस का ये प्लान ना सिर्फ बाहरी दंगाइयों को रोकने में कारगर साबित हो सकता है, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच रहकर उपद्रव फैलाने की मंशा रखने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा सकती है।

पहली सत्यव्रत चौकी शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने

संभल में पिछले साल नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सामने ही विवाद की शुरुआत हुई थी, जिसने बाद में हिंसा का रूप लिया। संभल में हिंसा के बाद पहली पुलिस चौकी का नाम शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने हुआ। इसे बनाने का काम हिंसा के कुछ हफ्ते बाद ही शुरू किया गया और अब ये चौकी लगभग बनकर तैयार है। सत्यव्रत चौकी का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरीके से तैयार हो चुका है, प्लास्टर हो चुका है और बिजली की तारें डाली हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि इसी महीने यानी मार्च के आखिरी में ये चौकी पूरे रूप से तैयार होकर कानून व्यवस्था के काम में जुड़ जाएगी।

दो दिन पहले शुक्रवार को रिपब्लिक भारत की टीम ने शाही जामा मस्जिद के सामने बनी सत्यव्रत चौकी का जायजा लिया। चौकी को खूबसूरत बनाने के लिए पेड़ लगाए गए हैं। अंदर एक खाली मैदान है। ग्राउंड फ्लोर पूरी तरीके से तैयार है और चौकी के पहली मंजिल पर लेंटर डाला हुआ है। रिपब्लिक भारत की टीम जब चौकी की पहली मंजिल पर पहुंची तो पहली मंजिल से ही शाही जामा मस्जिद का मुख्य दरवाजा शाही जामा मस्जिद के अंदर का आंगन साफ दिख रहा है और इसी चौकी की दूसरी मंजिल पर जाने पर पूरा इलाके पर ऊपर से निगरानी रखी जा सकती है।

Advertisement

संभल के एसपी बताते हैं कि सत्यव्रत चौकी को जिला कंट्रोल रूम के तौर पर बनाया जा रहा है। सत्यव्रत चौकी पूरे जिला का एपिक सेंटर है और सबसे हाइट पर ये चौकी बनी हुई है। इसलिए इसे जिला कंट्रोल रूम के तौर पर डेवलप किया जाएगा। सत्यव्रत चौकी में PA सिस्टम भी लगेगा, जिसके जरिए आसपास के इलाके में स्पीकर के जरिए पुलिस अपना मेसेज पहुंचा सकेगी।

दूसरी पुलिस चौकी संभल के सबसे संवेदनशील इलाके में

संभल के दीपा सराय इलाके को शहर के अति संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। वो इसलिए कि 2 साल पहले इसी जगह एक अस्थाई चौकी थी, तब स्थानीय लोगों ने चौकी में अजगर सांप छोड़ दिया था। इसलिए अब दीपा सराय में पक्की चौकी बन रही है। अहम ये है कि 24 नवंबर की हिंसा में जिन पत्थरों से 29 पुलिसकर्मी पर हमला हुआ था, अब उन्हीं पत्थरों से दीपा सराय में चौकी की नींव का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement

दीपा सराय इलाके में दूसरी पुलिस चौकी का काम शुरू किया जा चुका है और ढाई महीने में दीपा राय इलाके में तीन मंजिला चौकी बनकर तैयार हो जाएगी। संभल के दीपा सराय इलाके में हाल ही में पुलिस चौकी की नींव रखी गई। वास्तु का ध्यान रखते हुए मंत्रों उच्चारण के साथ दीपा सराय में बन रही चौकी का शिलान्यास हुआ। एडिशनल एसपी ने बताया कि 200 मीटर के दायरे में ही काफी अपराधी रहते हैं, जिन पर नजर रखी जाएगी। साथ ही आतंकी गतिविधियों पर भी ये चौकी असरदार रहेगी। लोगों का कहना है जो प्रशासन कर रहा है, सही कर रहा है।

तीसरी चौकी- जहां पुलिसकर्मियों पर गोली तक चली

संभल में पुलिस की तीसरी चौकी हिंदुपुर खेड़ा इलाके में बन रही है। हिंदुपुर खेड़ा वही इलाका है, जहां पत्थरबाजी पुलिस पर हुई। 3 महिलाएं दंगे के आरोप में यहीं से गिरफ्तार हुई थीं। संभल PRO सब इंस्पेक्टर भी गोली इसी इलाके में हिंसा के समय लगी थी। अब यहां चौकी के निर्माण कार्य में भी पुलिस पर फेंकी गई ईंटों और पत्थरों का इस्तेमाल नींव रखने में किया जा रहा है। बताया जाता है कि 190 फीट लंबी पुलिस चौकी बन रही है।

यह भी पढ़ें: संभल में होली को लेकर सीओ अनुज चौधरी के बयान की दिखी पाकिस्तान में धमक

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड