अंतरिक्ष में गूंजेगा 'वंदे मातरम', PM मोदी के खास संदेश के साथ आज लॉन्च होगा भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1', रचेगा नया इतिहास
भारत के पहला प्राइवेट रॉकेट आज लॉन्च होने जा रहा है। 18 जुलाई को सुबह 11:30 बजे हैदराबाद की स्काईरूट कंपनी का विक्रम-1 रॉकेट श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। PM मोदी ने इसको लेकर पोस्ट कर जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read

India Private Rocket Vikram-1 Launch: आज भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। हैदराबाद की स्पेस-टेक कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट आज दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होने जा रहा है। बतादें ये भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसे पूरी तरह से भारतीय इंजीनियरों ने बनाया है।
इस मिशन का नाम 'मिशन आगमन' रखा गया है। विक्रम-1 चार चरणों वाला रॉकेट है, जो 350 किलोग्राम तक के पेलोड को 450 किलोमीटर की निचली कक्षा में पहुंचा सकता है। इसके साथ तीन छोटी माइक्रो मूर्तियां भी जा रही हैं, जो चावल के दाने से भी छोटी हैं। इनमें 3D प्रिंटेड इंजन और कार्बन कंपोजिट तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इस खास अवसर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी पोस्ट कर जानकारी दी है।
PM ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च से पहले पोस्ट कर टीम स्काईरूट को शुभकामनाएं दीं। लिखा- 'भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक ऐतिहासिक नई शुरुआत है, ये मिशन हमारे युवाओं की प्रतिभा और उद्यमिता को दिखाता है।' पीएम ने सभी भारतीयों, खासकर युवाओं से अपील की कि वे इस लॉन्च को देखें और टीम को शुभकामनाएं दें।
स्काईरूट की 1,000 से ज्यादा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की टीम ने कई महीनों की मेहनत के बाद ये रॉकेट तैयार किया है। ये लॉन्च भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल करेगा जहां निजी कंपनियां ऑर्बिटल लॉन्च कर सकती हैं। इससे पहले स्काईरूट ने 2022 में विक्रम-S सबऑर्बिटल रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।
Advertisement
विक्रम-1 क्यों है खास?
विक्रम-1 पूरी तरह प्राइवेट सेक्टर ने बनाया है।
तेज और सस्ता लॉन्च होगा
विक्रम-1 3D प्रिंटेड इंजन और एडवांस्ड कंपोजिट स्ट्रक्चर है
छोटे सैटेलाइट्स में शामिल होगा
ISRO के बाद निजी कंपनियों का ये उभरना भारत के स्पेस युग में नई शुरुआत होगी। स्काईरूट जैसी कंपनियां न सिर्फ रोजगार पैदा कर रही हैं बल्कि युवाओं को प्रेरित भी कर रही हैं। अगर आज का लॉन्च सफल रहा तो आने वाले सालों में भारत ग्लोबल स्पेस मार्केट में मजबूत खिलाड़ी बन सकता है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने श्रीहरिकोटा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है।