Weather: दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी के बीच राहत की खबर, 28 मई से होगी बारिश; इन राज्यों के तापमान में भी आएगी भारी गिरावट
भीषण गर्मी के बीच ये राहत देने वाली खबर है कि, कल से 4 दिन तक दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश होगी। यकीनन इससे तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। जानें और किन राज्यों में बारिश से राहत मिलेगी? जाने IMD का ताजा अपडेट। पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत और आस-पास के इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। फिलहाल थोड़ी राहत भरी खबर ये है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी रहेगा। कल मंगलवार (27 मई) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। कई दिनों से इसी तरह भीषण गर्मी से हाहाकार मची हुई है। IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों तक उत्तर भारत में तेज हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-NCR में दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी। लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए।
28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव
मौसम विभाग ने राहत की खबर ये दी है। 28 मई से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 29 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। यूपी में 28 से 31 मई तक कई जगहों पर आंधी-बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं।
बदलते मौसम में ये सावधानी बरतें
दिल्लीवासियों को गर्मी से बचाव के साथ आंधी और बारिश के वक्त बचाव करने की सलाह दी जी रहा है।
Advertisement
खूब पानी पिएं और ORS रखें
दोपहर में सीधी धूप से बचें
हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें
बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का खास ध्यान रखें
दोपहर के वक्त बाहरी काम से बचें