CEC ज्ञानेश कुमार के विपक्ष का हल्ला बोल, संसद से EC दफ्तर से तक मार्च शुरू,छावनी में तब्दील जंतर-मंतर; भारी सुरक्षाबल तैनात
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA ब्लॉक के कई सांसदों के साथ निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं।
- भारत
- 3 min read

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई दलों ने मंगलवार को संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला। विपक्ष ने मांग की है कि एसआईआर प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए और ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद से इस्तीफा दें।
इस मार्च में अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा, ममता बनर्जी गुट, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत कई दल शामिल हुए। पुलिस ने मार्च की इजाजत नहीं दी है ऐसे में जंतर-मंतर समेत कई इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
INDIA ब्लॉक के सांसदों का मार्च
इंडिया ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जंतर-मंतर से लेकर आकाशवाणी कार्यालय के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। पुलिस लगातार मार्च को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही है।
ज्ञानेश कुमार पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप
ज्ञानेश कुमार को लेकर सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं, चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022, 2024 में बेईमानी की और बंगाल में पूरा का पूरा खुला खेल किया...चंडीगढ़ चाल कौन भूल जाएगा?”
Advertisement
पुलिस और सांसदों के बीच धक्का-मुक्की
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर करीब 19 विपक्षी पार्टियों के सांसद सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहे हैं। पुलिस ने सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। निर्वाचन सदन के पास बैरिकेडिंग कर INDIA ब्लॉक के नेताओं को रोकने कोशिश की है। राहुल, प्रियंका, अखिलेश समेत कई सांसद वहीं धरने पर बैठ गए हैं। कुछ सांसदों ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश की।
बैरिकेडिंग पर चढ़े राहुल गांधी
निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस बैरियर पर चढ़कर तिरंगा लहराते हुए। वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए।
Advertisement
हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं-खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं... सरकार आज़ादी के बाद मिले वयस्क मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है और CEC सरकार की कठपुतली है। वो वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं...हम लड़ते रहेंगे।"