Bengal By Election: मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में भारी बवाल, वोटिंग के दौरान हंगामा; AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को जबरन उठा ले गई पुलिस-VIDEO
मुर्शिदाबाद में विधायक हुमायूं कबीर को रेजीनगर पुलिस जबरन उनके पार्टी ऑफिस ले गई। उन पर पोलिंग सेंटर के बाहर हंगामा करने का आरोप लगा है।
- भारत
- 2 min read

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में उपचुनाव के दौरान भारी हंगमा की खबर सामने आई है। सुबह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। फिर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर वोट डालने पहुंचे। वोटिंग करने के बाद जैसे ही वो बाहर निकले पुलिस पर वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। थोड़ी ही देर हंगामा शुरू हो गया। भारी बवाल के बीच पुलिस जबर हुमायूं कबीर को उठाकर ले गई।
विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, "आरोप तो अभी शुरू हुए हैं... पुलिस खुद कई बूथों पर वोटिंग प्रोसेस में गड़बड़ी कर रही है। भारत के गणतंत्र और संविधान के तहत, पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा और हिफ़ाज़त सुनिश्चित करना है; यही उनका कर्तव्य है। फिर भी, वही लोग वोटिंग में गड़बड़ी कर रहे हैं। वोटिंग में गड़बड़ी करने की क्या ज़रूरत है? सरकार तो पहले से ही बनी हुई है... 23 अप्रैल को हुए चुनाव शांतिपूर्ण थे; गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं था... लेकिन पिछले 2 महीनों से पुलिस ज़्यादतियां कर रही है और हमले कर रही है। उन्होंने 64 लोगों को हिरासत में लिया है, फिर भी वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें पीछे हटना चाहिए..."