T20 World Cup: 'भाड़ में गया पाकिस्तान...', भारत के साथ मैच खेलने से किया इनकार तो भड़के इमरान मसूद, कहा- हमें उनके फैसले का इंतजार क्यों था?
भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच के बहिष्कार करने के पाकिस्तान के फैसले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरीके से मना किया, उसका जवाब हमें पहले ही देना चाहिए था।
- भारत
- 3 min read
Imran Masood on Pakistan to Boycott India Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब महज हफ्ते भर से भी कम का समय बाकी है। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। अब इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैसले पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरीके से मना किया उसका जवाब हमें पहले ही देना चाहिए था। उन्होंने दोहराया कि हमें उनके साथ कोई रिश्ते नहीं रखने चाहिए। पाकिस्तान भाड़ में गया, उस पर बात करने का समय नहीं है।
देश के सम्मान से समझौता क्यों- मसूद
इमरान मसूद ने एक दिन पहले दो टूक कहा था कि भारत उनके खिलाफ मैच खेलने के बारे में विचार भी क्यों कर रहा है। हमें अपनी तरफ से पहले ही मना कर देना चाहिए था। उन्होंने बीसीसीआई बोर्ड को देश के सम्मान के साथ समझौता नहीं करने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा, 'भारत उनके खिलाफ खेलने के बारे में सोच भी क्यों रहा है? BCCI को इस बारे में सोचना चाहिए और देश के सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए।'
पाकिस्तानियों के साथ मैच खेलना ही क्यों- मसूद
उन्होंने आगे कहा, 'जब हमने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को साइन किया था, तो हंगामा हुआ था। अब आप पाकिस्तानियों के साथ मैच क्यों खेलना चाहते हैं? हमें नहीं खेलना चाहिए। पाकिस्तानी धूर्त लोग हैं, हमने यह पहले दिन से कहा है कि हमारे उनके संग कोई संबंध नहीं होने चाहिए। हमें शुरू से ही मना कर देना चाहिए था। शुरुआत से ही हमें इस बारे में बिल्कुल साफ कर देना चाहिए था।'
Advertisement
हारने के डर से भागा पाकिस्तान- अनुराग ठाकुर
वहीं इस मसले पर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रहे अनुराग ठाकुर ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोबारा हार जाने के डर से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने भारत के साथ मैच नहीं खेलने का फैसला किया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जो वर्ल्ड कप होने वाला है उसमें भी भारत पाकिस्तान को फिर धूल चटाएगा। तो उन्होंने पहले ही हार मान ली है। हार से बचकर भागने के लिए पाकिस्तान खेलना नहीं चाहता है। ये उसकी पुरानी आदत हो गई है। अब वो हारना नहीं चाहता, बल्कि खेल के मैदान में उतरना ही नहीं चाहता।'
Advertisement
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का क्यों किया बहिष्कार?
बात दें कि रविवार यानी 1 फरवरी को शहबाज शरीफ की सरकार ने फैसला लिया कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी। पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में उठाया कदम माना जा रहा है।