Weather Update: कई दिनों बाद उत्तर भारत में ठंड से हल्की राहत, लेकिन जल्द ही इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में पिछले दिनों घने कोहरे और ठंड से हाहाकार मची रही। इसी बीच मौसम विभाग से राहत की खबर सामने आई है। जानते हैं कितने दिनों में ठंड से राहत मिलेगी?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
weather update
ठंड से हल्की राहत | Image: ANI

IMD weather forecast: उत्तर भारत में कई दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया हुआ था। वहीं, दिल्ली-NCR में सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम देखने को मिल रही है। आज 19 जनवरी को IGI एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से चलीं। ट्रेनों पर भी असर पड़ा, कई ट्रेनें लेट चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ा सा राहत भरा तापमान है। यानी आज सुबह ठंड से हल्की राहत मिली ये कहना गलत नहीं होगा।

IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 2-3 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ना जारी रहेगा।

ठंड से हल्की राहत, लेकिन शीतलहर बरकरार

पिछले दिनों की तुलना में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। IMD का कहना है कि 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रहेगी। कश्मीर में सोनमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान में और गिरावट आई।

आने वाले दिनों में मौसम पलटेगा

IMD के बुलेटिन के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला आज रात से और दूसरा 21 जनवरी से, इससे 22-24 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना है, जिसमें 23 जनवरी को भारी बर्फबारी हो सकता है।

Advertisement

उत्तराखंड में 24 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन कोहरा अभी बना रहेगा। लेकिन फिर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून थम रहा है, जबकि पूर्वी भारत में तापमान स्थिर होने की तरफ बढ़ रहा है। तो कहा जा सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, CM ने दिए जांच के आदेश

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड